Prabhat Times

होशियारपुर। जालंधर के पड़ौसी जिला होशियारपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। होशियारपुर में मैडीकल पर लाए गए पेशेवर अपराधी ने पुलिस के सीनीयर कांस्टेबल पर कातिलाना हमला कर दिया। क्रिमिनल नसीब ने भागने की कोशिश में हेड कांस्टेबल पर चाकू से कई वार कर घायल कर दिया। कांस्टेबल द्वारा सरकारी वेपन से किए गए फायर में नसीब सिंह मारा गया। होशियारपुर में दिन दिहाड़े हुई वारदात से हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक हत्या, एनडीपीएस एक्ट केसों में संलिप्त अपराधी नसीब सिंह को आज रूटीन मैडीकल के लिए अस्पताल लाया गया। उसके लिए सीनीयर कांस्टेबल जसदीप सिंह की ड्यूटी थी।

होशियारपुर के एसएसपी ने बताया कि मैडीकल के बाद जब नसीब सिंह को जसदीप ले कर जा रहा था तो अचानक नसीब ने चाकू से जसदीप पर कातिलाना हमला कर दिया। जसदीप ने रोकने की कोशिश की, लेकिन नसीब ने जसदीप के मुंह, हाथ पर लगातार चाकू से वार कर जख्मी कर दिया। कांस्टेबल जसदीप सिंह ने अपने सरकारी वेपन से पहले ग्राउंड पर फायर किया, लेकिन नसीब ने कांस्टेबल जसदीप सिंह गुत्थमगुत्था हो गया।

हाथापाई के दौरान जसदीप द्वारा किया गया फायर नसीब सिंह को लगा। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

एसएसपी के मुताबिक कांस्टेबल जसदीप सिंह भी बुरी तरह से जख्मी है। जसदीप के मुंह, बाजू व पर चाकू से गहरे घाव हुए हैं।

एसएसपी ने बताया कि नसीब सिंह पेशेवर क्रिमिनल था। उसके खिलाफ हत्या और ड्रग तस्करी के 7 केस दर्ज हैं। कुछ केसो में उसे सजा हो चुकी है। इसके अतिरिक्त नसीब सिंह का पिता शशि भी पेशेवर क्रिमिनल है।

एक सवाल के जवाब में एसएसपी ने बताया कि जांच की जा रही है कि नसीब सिंह के पास हथियार कहां से आया। उसे फरार करवाने की साजिश किसने रची और किसने मदद की।

—————————————————————————-

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel