Prabhat Times
Jalandhar जालंधर। (Nitin Kohli constructed a tubewell at a cost of Rs 16 lakh) आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने शहर में विकास कार्यों को नई गति देते हुए वार्ड नंबर 65 और 66 के मिशन कंपाउंड में ट्यूबवैल का उद्घाटन किया।
इसके अलावा मोहल्ला इस्लामगंज में स्थानीय निवासियों के सहयोग से बने प्रभु श्री रत्नाकर चौक का विधिवत उद्घाटन किया।
उद्घाटन समारोह के दौरान स्थानीय लोगों ने नितिन कोहली और नगर निगम टीम का जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम में जालंधर के मेयर वनीत धीर, डिप्टी मेयर मलकीत, विनोद गिल, चेयरमैन चरनदास जी, विपन सभ्रवाल, बंटू सभ्रवाल, अशोक भील, राजव गिल, राजीव गोरा, प्रवीन वासन, विजे वासन, जतिन गुलाटी, निखिल अरोड़ा, अजय शर्मा, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर विल्सन, सुलेमान, चमनलाल, जसिटन, राहुल, विक्की, जोसन, अशोक और रवि सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
इस मौके पर नितिन कोहली ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार शहर के हर वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।
उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि जालंधर के हर नागरिक को स्वच्छ पानी, अच्छी सड़कें और बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। विकास कार्यों में जनता की भागीदारी ही असली ताकत है।”
मेयर वनीत धीर ने भी कहा कि जालंधर नगर निगम क्षेत्र में जल आपूर्ति और स्वच्छता से जुड़े प्रोजेक्ट्स को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने इस कार्य को क्षेत्र के लिए एक अहम कदम बताया।
स्थानीय निवासियों ने इस विकास कार्य के लिए नितिन कोहली और नगर निगम टीम का आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हुआ है।
इस तरह, वार्ड 65 और 66 में शुरू किए गए ये विकास कार्य न केवल शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करेंगे बल्कि नागरिक सुविधाओं में भी सुधार लाएंगे।
——————————————————-
ये भी पढ़ें
- Trident Group के राजेन्द्र गुप्ता होंगे आप की और से राज्यसभा केंडीडेट
- पंजाब की तरक्की में सहयोग की बजाय पंजाब के दुश्मनों वाली भूमिका निभा रहा है विपक्ष-मुख्यमंत्री
- पंजाब सरकार की उपलब्धि : पहले 6 महीनों में 22.35% GST वृद्धि, राष्ट्रीय औसत से कई गुना आगे
- ‘नशे के दानव’ का अंत!: दशहरे पर जला ड्रग्स का पुतला, मान सरकार की ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ मुहिम में पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन
- पंजाब के विकास सफर शुरू! CM मान ने 19,000 किलोमीटर सड़कों से गाँवों को दिया ‘विकास का हाईवे’
- 1 अक्तूबर – मंहगा हुआ LPG सिलेंडर… UPI से लेकर ट्रेन टिकट तक… बदल गया ये सब
- DGP ने पुलिस फोर्स को गैंगस्टरों, तस्करों पर सख्ती के दिए निर्देश
- CM Mann ने Amit Shah से मुलाकात की, बाढ़ प्रभावित पंजाब के लिए विशेष पैकेज की मांग की
- पंजाब के इस शहर में भी रूकेगी फास्ट ट्रेन Vande Bharat
- कनाडा जाना है… अभी करना होगा लंबा इंतज़ार, जानें वजह
——————————————————-
————————————–