Prabhat Times

Jalandhar जालंधर(DIPS students celebrate the holi) डिप्स चेन के सभी शिक्षण संस्थानों में बड़ी ही धूम-धाम के साथ होली का त्योहार मनाया गया।

बच्चों ने गुलाल उड़ा कर रंग लगा कर अपने टीचर्स और दोस्तों को होली की शुभकामनाएं दी।

बच्चों ने होली के गीतो पर नृत्य कर त्योहार को ओर भी यादगार बना दिया।

बच्चों ने प्रिंसिपल्स और टीचर्स को गुलाल का तिलक लगा कर होली की शुभकामनाएं दी और उनका आर्शीवाद लिया।

अपने दोस्तों के साथ मिलकर होली की मस्ती करते हुए सभी ने गुझिया, जलेबी व अन्य मिठाईयों का मजा लिया।

बच्चो को होली के इतिहास से अवगत करवाते हुए टीचर्स ने बच्चों को हिरण्यकश्प और प्रह्लाद की कहानी सुनाई।

उन्होंने बताया कि होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है

इस दिन हमें सब बुरी बातें और यादों को भूला कर नई शुरूआत करनी चाहिए। इस दिन हमें हर किसी से प्यार से मिलना चाहिए।

प्रिंसिपल ने बच्चों को रंगों से त्वचा और आंखों का बचाव करने के लिए जागरूक करते हुए आर्गेनिक रंगों और फूलों का इस्तेमाल करने के लिए कहा।

उन्होंने कहा कि होली खेलने से पहले अपने शरीर और चेहरे पर अच्छी तरह से तेल या क्रीम लोशन लगा ले ताकि रंग अपकी त्वचा पर न रह जाए।

डिप्स चेन के एमडी सरदार तरविदंर सिंह ने सभी को होली के इस शुभ दिन की शुभकामनाएं देते हुए बच्चो को सुरक्षित तरीके से होली खेलने की बात कही।

बच्चों को ऑर्गेनिक रंगों से होली खेलनी चाहिए और पानी का प्रयोग न कर पानी बचाने का संदेश दिया।

सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने रंगों को अनेकता में एकता का प्रतीक बताया।

होली पर हर रंग का अपना महत्व होता है इसलिए हमें इन रंगों के माध्यम से अपनी भावनाओं को व्यक्त करना चाहिए और रिश्तों में मधुरता लानी चाहिए।

 

————————————————————-

खबरें ये भी हैं…

——————————————————

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1