Prabhat Times
जालंधर। डिप्स चेन के सभी स्कूलों में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने भाषण, कविता, पोस्टर, स्लोगन द्वारा छोटा परिवार सुखी परिवार का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने बढ़ती हुई जनसंख्या के कारण दुनिया को हो रहे नुकसान के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि किस तरह बढ़ती जनसंख्या के कारण देश को भूखमरी, कई तरह की बीमारियों, रहने के लिए आवास आदि समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
प्राकृतिक संसाधनों के लगातार बढ़ते प्रयोग के कारण संसाधनों में कमी हो रही है और धरती पर आपदा जैसी परिस्थिति बनती जा रही है। टीचर्स ने छोटे सी वीडियो के माध्यम से जनसंख्या नियंत्रण के लाभ और बढ़ती जनसंख्या से होने वाले नुक्सान के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि छोटा परिवार सुखी परिवार होता है इसलिए हमेशा छोटा परिवार रखने का प्रयत्न करना चाहिए।
एमडी सरदार तरविंदर सिंह ने कहा कि जनसंख्या बढ़ जाने से समाज में असंतुलन पैदा होगा इसलिए जरूरी है कि सभी लोग जागरुक होकर जनसंख्या पर नियंत्रण पाएं और जनसंख्या नियोजन में सहयोग दें। सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने कहा कि आज के समय में हो रहे परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए एकल परिवार को पहल देनी चाहिए, क्योंकि छोटा परिवार सुखी परिवार होता है। बढ़ती जनसंख्या के कारण देश की समाजिक और आर्थिक स्थिति काफी खराब रहती है और देश की उन्नति में भी कई तरह की रुकावटें आती है।

ये भी पढ़ें