Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (DIPS Raiya students shine at the Zonal Athletics Meet) डिप्स रईया के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने ज़ोनल एथलेटिक्स मीट में शानदार प्रदर्शन करते हुए डिप्स श्रृंखला का नाम रोशन किया।

युवा खिलाड़ियों ने अपने हुनर, लगन और संकल्प से सबका दिल जीत लिया।

सहजप्रीत सिंह ने लॉन्ग जंप में स्वर्ण पदक वार्ड डिस्कस थ्रो में रजत पदक, गुरनूर सिंह ने शॉट पुट में स्वर्ण पदक, सुखमण पन्नू ने शॉट पुट में रजत पदक, बलजीत सिंह ने शॉट पुट में रजत पदक, सुखमन ने डिस्कस थ्रो में रजत पदक और अमृतपाल सिंह ने 3000 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया।

डिप्स के इन चैंपियंस ने अपनी मेहनत और प्रदर्शन से जोनल स्तर पर पदकों की झड़ी लगा दी।

डिप्स श्रृंखला के एम.डी. सरदार तरविंदर सिंह, सी.ए.ओ. रमणीक सिंह, सी.ए.ओ. जशन सिंह, सी.ई.ओ. मोनिका मंडोतरा और प्रिंसिपल डिप्स रईया, जगबीर रंधावा जी ने विजेता छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

डिप्स संस्थान देश को प्रतिभाशाली और अनुशासित खिलाड़ी समर्पित करने के अपने संकल्प पर दृढ़ है।

 

——————————————————-

ये भी पढ़ें

——————————————————-

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel