Prabhat Times
जालंधर। डिप्स कॉलेज कॉ एजुकेशन ढिलवां में विद्यार्थियों को पंजाब की शिक्षा के इतिहास से अवगत करवाने के लिए ऑनलाइन सेमिनार का आयोजन किया गया। वैबीनार में जीएनडीयू पट्टी के सहायक प्रोफेसर अनुपम सूद मुख्य स्पीकर के तौर पर शामिल हुए।
सेमिनार के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को पंजाब की शिक्षा के महान इतिहास के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब सहित भारत में कई महान लोगों का जन्म हुआ हैं, उन्हीं में से एक महाराजा रणजीत सिंह, जिन्होंने न केवल पंजाब को एक मजबूत राज्य बनाया बल्कि जीवित रहते हुए अंग्रेजों को अपने साम्राज्य के पास भी फटकने भी नहीं दिया।
उन्होंने हमेशा ही शिक्षा और कला को प्रोत्साहन देने के साथ कानून व्यवस्था को हमेशा मजबूत बनाए रखा है। उन्होंने अपने समय में पंजाब में शिक्षा को मजबूत करने के लिए कई स्कूल खुलवाए और लड़कियों की शिक्षा को पहल दिया। उन्होंने शिक्षा के सिस्टम को रेगुलर करने के लिए विभिन्न तरह की कमेटियों का गठन किया ताकि उनके राज्य में शिक्षा हासिल करने में किसी भी व्यक्ति को किसी भी तरह की दिक्कत ना आए।
कॉलेज कोर्डिनेटर हरप्रीत कौर ने विद्यार्थियों को कहा कि हम कितने भी एडवांस क्यों ना हो जाए लेकिन हमें अपने इतिहास को कभी नहीं भूलना चाहिए। हमारे इतिहास में शिक्षा को बहुत ही महत्व दिया जाता है और इस बात के गवाह हमारे देश के कई महान शिक्षक हैं जिन्होंने अपनी मेहनत की बदौलत भारत की शिक्षा प्रणाली को एक नए मुकाम पर पहुंचाया है। इस दौरान सहायक प्रोफेसर रोहिनी मरवाहा, ऑनलाइन सेमिनार कोर्डिनेटर सहायक प्रोफेसर सुखजिंदर सिंह स्टाफ के अन्य सदस्य व विद्यार्थी शामिल हुए।
ये भी पढ़ें
- जालंधर के इस ईलाके में Approved की आढ़ में कर दी Unapproved कालोनी एक्सटेंड
- पंजाब के इन जिलों के SSP की ट्रांसफर, नरेंद्र भार्गव को मिली इस जिला की कमान
- अवैध शराब फैक्ट्री मामले में BJP नेता शीतल अंगुराल का बड़ा खुलासा
- जालंधर की Gupta Diagnostic Centre ने किया गल्त काम, DC ने लिया ये एक्शन
- कोरोना की तीसरी लहर को लेकर WHO-AIIMS के सर्वे में बड़ा खुलासा
- बड़ी खबर! ये होगा CBSE 12वीं परीक्षा परिणाम का फार्मूला, इस तारीख को आएगा रिज़ल्ट
- बड़ी खबर! दूसरी लहर में कोरोना ने बदला रूप, मिला नया वेरिएंट
- BJP ने शुरू किया Mission Punjab, विरोधियों को दिया पहला झटका
- पंजाब में जल्द खुल सकते हैं स्कूल व अदालतें, ये है प्लान
- बड़ी खबर! Bollywood की ये मशहूर एक्ट्रेस गिरफ्तार