Prabhat Times

जालंधर। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता, आधुनिकता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के लिए प्रसिद्ध डिप्स आईएमटी आज युवाओं के सपनों को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

बदलते समय और प्रतिस्पर्धात्मक दौर को ध्यान में रखते हुए संस्थान विद्यार्थियों को केवल डिग्री ही नहीं, बल्कि व्यावसायिक कौशल, आत्मविश्वास और सफल करियर के अवसर भी प्रदान कर रहा है।

डिप्स आईएमटी में विद्यार्थियों की रुचि और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अनेक प्रोफेशनल एवं जॉब ओरिएंटेड कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। इनमें एम.कॉम., बी.कॉम. (ऑनर्स), एमबीए, बीबीए, बीसीए, एम.एससी./बी.एससी. (आईटी), एम.एससी./बी.एससी. (एमएलएस), बीएचएमसीटी, एमटीटीएम/बीटीटीएम तथा बी.एससी. (फैशन डिजाइनिंग) जैसे कोर्स प्रमुख हैं। ये कोर्स विद्यार्थियों को कॉर्पोरेट, आईटी, मैनेजमेंट, हॉस्पिटैलिटी, मेडिकल लैब साइंस, टूरिज्म और फैशन इंडस्ट्री जैसे क्षेत्रों में सुनहरे अवसर प्रदान कर रहे हैं।

संस्थान में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, स्मार्ट क्लासरूम, अत्याधुनिक लैब्स, डिजिटल लर्निंग सिस्टम और अनुभवी फैकल्टी विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवा रही है। शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, कम्युनिकेशन स्किल्स, लीडरशिप क्वालिटीज और प्रैक्टिकल नॉलेज पर विशेष ध्यान दिया जाता है ताकि वे हर चुनौती का आत्मविश्वास के साथ सामना कर सकें।

डिप्स आईएमटी विद्यार्थियों को इंडस्ट्री एक्सपोजर देने के लिए समय-समय पर सेमिनार, वर्कशॉप, इंडस्ट्रियल विजिट्स और करियर गाइडेंस प्रोग्राम भी आयोजित करता है। संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल परीक्षा तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें वास्तविक जीवन और प्रोफेशनल दुनिया के लिए तैयार करना है।

संस्थान के एमडी सरदार तरविंदर सिंह, सीएओ रामनीक सिंह, सीएओ जशन सिंह तथा प्रिंसिपल रवि सिद्धू ने कहा कि डिप्स आईएमटी का लक्ष्य युवाओं को ऐसी शिक्षा प्रदान करना है जो उन्हें आत्मनिर्भर बनाए और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता दिलाए। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित वातावरण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता ही डिप्स आईएमटी की सबसे बड़ी पहचान है।

—————————————————————————-

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel