Prabhat Times
चंडीगढ़। (Dips Jalandhar) डिप्स चेन के सभी स्कूलों के प्री-प्राइमरी विंग में अंग्रेजी कविता गायन गतिविधि का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर सुंदर कविताएं पेश की। टाईनी टोट्स ने कविता गायन प्रतियोगिता में प्रॉप्स का इस्तेमाल करते हुए उन्हें और भी रोचक बना दिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने ट्रैफिक नियमों, नैतिक मूल्यों, एरोप्लेन, आईसक्रीम, वैजीटेबल आदि विषयों पर कविताएं सुनाते हुए विभिन्न संदेश दिए। कविता पेश करने वाले सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
स्कूल प्रिंसिपल्स ने कहा कि कविता गायन शिक्षा का एक महत्वपूर्ण अंग है। कविता गायन से बच्चे हर विषय को बड़ी आसानी से समझ लेते है और उनकी जानकारी भी बढ़ती है। बच्चों में कल्पनाशीलता का विकास होता है। इससे बच्चों को अपने संदेश और भावनाएं व्यक्त करते समय अपने हाव भाव को प्रकट करने में मदद मिलती है। एमडी तरविंदर सिंह और सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने कहा कि कविता का उच्चारण करने से बच्चों में पब्लिक में खुल के बोलने की झिझक दूर होती है और बच्चे भयमुक्त भी होते है। बच्चों का उच्चारण सही होता है और इससे भाषा के नए शब्द सीखते है।
ये भी पढ़ें
- यात्रियों को बड़ी राहत! कोरोना पर केंद्र ने जारी की नई Travel Advisory
- बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए सरकार ने बनाया ये बड़ा प्लान
- जालंधर देहात पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी-3 दिन में सुलझाई ये बड़ी वारदात
- पंजाब कांग्रेस में मचे घमासान पर हरीश रावत का बड़ा ब्यान
- पंजाब में कैप्टन सरकार और किसानों में बनी सहमती, हाईवे से धरना हटाने का ऐलान
- पंजाब में मंगलवार को चक्का जाम को लेकर किसानों ने किया ये ऐलान
- किसानों के धरनों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सरकार के दिए ये निर्देश
- कोरोना की Third Wave को लेकर गृह मंत्रालय ने दी ये चेतावनी