Prabhat Times

जालंधर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डिप्स संस्थान के विद्यार्थियों ने योग के महत्व को समझते हुए विभिन्न योगासन कर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश दिया।

विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों में शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता विकसित करना है।

गर्मी की छुटटीयों के दौरान डिप्सियन्स अपने समय का सदुपयोग करते हुए सुबह की सैर कर रहे हैं, अपने माता-पिता की सहायता कर रहे हैं तथा अपने दादा-दादी और नाना-नानी से संस्कृति एवं परंपराओं के बारे में सीख रहे हैं।

इसी क्रम में विद्यार्थियों ने घर पर रहकर उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सार्थक रूप से मनाया।

डिप्स के शिक्षकों ने ऑनलाइन माध्यम से विद्यार्थियों को योग के प्रति प्रेरित किया तथा बताया कि योग आज विश्वभर में प्रत्येक आयु वर्ग के लोगों के बीच लोकप्रिय है।

योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन को भी शांत एवं सकारात्मक बनाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से योग अपनाने के लिए प्रेरित किया।

“योगा से होगा” के प्रेरणादायक नारे के साथ विद्यार्थियों ने योग गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और इसका भरपूर आनंद लिया।

इस अवसर पर डिप्स संस्थाओं के एमडी तरविंदर सिंह, सीएओ रमनीक सिंह, सीएओ जशन सिंह ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूक रहने के लिए बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की।

—————————————————————————-

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel