Prabhat Times

जालंधर। उत्कृष्ट शिक्षा, अनुशासन और संस्कारों की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाते हुए डिप्स सुरानुस्सी ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता का परचम लहराया है।

संस्थान के मेधावी पूर्व विद्यार्थियों ने देश और विदेश में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त कर यह सिद्ध कर दिया है कि डिप्स केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि सपनों को साकार करने का सशक्त मंच है।

इन उज्ज्वल सितारों में निपुण दत्ता एस वाई सी पी ई संस्था में टीम लीडर के रूप में नेतृत्व की नई मिसाल कायम कर रहे हैं।

डॉ. रिंपल और डॉ. अभय धरेम चिकित्सा क्षेत्र में समर्पण और सेवा भावना के साथ समाज को नई दिशा दे रहे हैं।

शालिनी शर्मा ने चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में अपनी दक्षता से विशिष्ट पहचान बनाई है, जबकि प्रणव शर्मा भारतीय वायु सेना में देश की सुरक्षा में अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं।

अनुभा सहगल प्रोफेसर के रूप में ज्ञान का प्रकाश फैला रही हैं तथा आरती चौधरी राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जालंधर में वित्त प्रमुख के पद पर अपनी प्रशासनिक क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं।

विदेशों में भी डिप्स की प्रतिभा का प्रकाश समान रूप से चमक रहा है।

महिमा चौधरी कनाडा के टोरंटो में क्रेडिट विश्लेषक के रूप में अपनी विशेषज्ञता का लोहा मनवा रही हैं और आकाश कालिया कनाडा के ओंटारियो में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में तकनीकी क्षेत्र में सफलता की नई ऊँचाइयों को छू रहे हैं।

इन सभी की उपलब्धियाँ यह प्रमाणित करती हैं कि डिप्स विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, नेतृत्व कौशल और वैश्विक दृष्टिकोण भी प्रदान करता है।

संस्थान के प्रबंध निदेशक तरविंदर सिंह ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि डिप्स विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में कोई भी कसर शेष नहीं रखी जाएगी।

मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रमणीक सिंह एवं जश्न सिंह अपने युवा, ऊर्जावान और दूरदर्शी नेतृत्व से डिप्स की गौरवशाली विरासत को नई ऊँचाइयों तक पहुँचा रहे हैं।

डिप्स परिवार को अपने इन स्वर्णिम सितारों पर अपार गर्व है। यह उपलब्धियाँ केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि डिप्स की उत्कृष्ट शैक्षिक परंपरा, सुदृढ़ मूल्यों और अटूट संकल्प की प्रेरणादायक विजयगाथा हैं। डिप्स निरंतर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की नई इबारत लिखता रहेगा।

————————————————————–

ये भी पढ़ें

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel