Prabhat Times
Jalandhar जालंधर। डिप्स चेन के विभिन्न विद्यालयों में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें एक विशेष इंटरैक्टिव सेशन भी रखा गया।
इस सत्र में जूनियर्स ने अपने सीनियर्स से पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करने के टिप्स प्राप्त किए तथा करियर गाइडेंस से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ हासिल कीं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं व कई दिलचस्प एक्टिविटीज़ करवाई गईं जिन्होंने सभी का मन मोह लिया।
इसके साथ ही सीनियर विद्यार्थियों को विभिन्न रोचक एवं प्रेरणादायक टैग्स जैसे बेस्ट ड्रेस, Mr./Ms. पंक्चुअल, Mr./Ms. अकैडमिक, Mr./Ms. लाफ्टर आदि से सम्मानित किया गया।
समारोह में विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच का भावनात्मक रिश्ता साफ़ झलक रहा था।
इस अवसर पर उपस्थित प्रधानाचार्य ज्योति थापर, श्री हरिओम, मीनाक्षी मेहता एवं श्री जगबीर रंधावा भावुक नज़र आए।
उन्होंने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया तथा आश्वस्त किया कि भविष्य में भी वे कभी भी अपने मेंटर्स की सहायता ले सकते हैं।
विद्यार्थियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि डिप्स और उसके शिक्षकों ने उन्हें उड़ान भरने के लिए पंख दिए हैं और वे समाज की सेवा में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे।
डिप्स के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री तरविंदर सिंह ने विद्यार्थियों को अपने माता-पिता के त्याग और बलिदान को महत्व देने तथा आत्मविकास के लिए निरंतर अध्ययन करने की प्रेरणा दी।
सीएओ श्री रमनीक सिंह एवं श्री जशन सिंह ने कहा कि उन्हें अपने इस युवा ब्रिगेड पर गर्व है। सीईओ मोनिका मांडोत्रा ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि डिप्स के छात्र सितारों की तरह चमकें।
शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया और बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।
कार्यक्रम के अंत में उपहारों का आदान-प्रदान, ढेरों शुभकामनाओं और आशीर्वाद के साथ समारोह का समापन हुआ।
यह विदाई समारोह यादों, भावनाओं और प्रेरणा से भरा हुआ एक अविस्मरणीय अवसर रहा।
——————————————————-
ये भी पढ़ें
- जालंधर के 4 बड़े डाक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश, जानें पूरा मामला
- मान सरकार का शिक्षा विज़न का कमाल:25 स्कूलों में AI-आधारित करियर गाइडेंस पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च
- फिर बढ़े गोल्ड के रेट, चांदी की कीमतों में उछाल, जानें लेटेस्ट रेट
- पंजाब सरकार का ऐलान! इस दिन से सभी स्कूलों में होगी सर्दियों की छुट्टियां
- कनाडा ने शुरू किया नया प्रोग्राम, अब इन भारतीयों को मिलेगी तुरंत PR












