Prabhat Times
Jalandhar जालंधर। डिप्स में हर सुबह ईश्वर की प्रार्थना से होती है। दिन की यह शांत शुरुआत छात्रों में सकारात्मकता और उत्साह भर देती है।
डिप्स का लक्ष्य सिर्फ पढ़ाई नहीं बल्कि चरित्र निर्माण, अनुशासन और बड़ों का सम्मान सिखाना है।
सुबह की सभा में बच्चे अलग-अलग प्रार्थनाएँ पढ़ते हैं। सीनियर विद्यार्थियों के लिए रोचक क्विज़ आयोजित की जाती है।
शारीरिक व्यायाम से उनकी ऊर्जा और फिटनेस दोनों बढ़ती हैं। इन सार्थक गतिविधियों से माता-पिता बेहद खुश हैं।
उनका कहना है कि डिप्स बच्चों को किताबों से आगे जीवन के मूल्य सिखाता है।
डिप्स का मानना है कि सुबह की सभा ही संस्कृति, नैतिक शिक्षा और सकारात्मक सोच का सबसे प्रभावी मंच है।
सीएओ रामनीक सिंह ने कहा कि डिप्स में सुबह की प्रार्थना सिर्फ एक प्रक्रिया नहीं, विद्यार्थियों की सोच और व्यक्तित्व को आकार देने वाला अनमोल क्षण है।
हम चाहते हैं कि हर बच्चा दिन की शुरुआत कृतज्ञता, अनुशासन और मुस्कान के साथ करे।
डिप्स का हर कदम उन्हें एक बेहतर इंसान बनाने की दिशा में उठाया जाता है।
——————————————————-


ये भी पढ़ें
- एक वीडियो, तुरंत कार्रवाई: तुरंत शुरू हो गया रूका हुआ ये काम
- घर, गाडी खरीदना होगा आसान…रेपो रेट पर RBI ने लिया ये बड़ा फैसला
- पंजाब के जेलों में बनेगे ऐसे सेंटर, कैदियों को मिलेगा नया जीवन
——————————————————
————————————–











