Prabhat Times

जालंधर। कपूरथला के चर्चित ढिल्लों ब्रदर्स सुसाईड केस में अदालत ने पंजाब पुलिस के डिसमिस इंस्पेक्टर नवदीप सिंह व अन्यों को केस से डिस्चार्ज कर दिया है।

बताया जा रहा है कि केस में नामजद आरोपियों के खिलाफ चार्ज ही फ्रेम नहीं हो पाया। जिसके चलते अदालत ने डिसमिस इंस्पेक्टर नवदीप सिंह व अन्यों को डिस्चार्ज कर दिया।

बता दें कि मानवजीत सिंह ढिल्लों और जश्नबीर सिंह वासी कपूरथला ने 17 अगस्त 2023 को गोइंदवाल साहिब के निकट ब्यास नदी में छलांग मारकर सुसाईड कर ली।

सगे भाईयों के सुसाईड मामले में बहुत बवाल हुआ। आरोप लगाया गया कि दोनो भाईयों ने थाना नम्बर 1 के इंस्पेक्टर नवदीप सिंह व अन्य पुलिस कर्मचारियों द्वारा दी गई प्रताड़ना से आहत होकर सुसाईड किया है।

इस मामले में धरना प्रदर्शन हुए और फिर कपूरथला में इंस्पेक्टर नवदीप सिंह, एएसआई बलविन्द्र, लेडी कांस्टेबल जगजीत कौर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया गया।

इंस्पेक्टर नवदीप सिंह को पंजाब पुलिस से डिसमिस कर दिया गया। इस मामले में आज कपूरथला की अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है।

आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्ज ही फ्रेम नहीं हो पाए। जिसके चलते आज अदालत ने केस डिस्चार्ज कर दिया।

——————————————————————————————–

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel