Prabhat Times

Chandigarh चंडीगढ़(delhi chalo protest march to be suspended for 2-days)  पंजाब के किसानों ने शंभू और खनौरी बॉर्डर से दिल्ली कूच करने का प्लान 2 दिन के लिए टाल दिया है।

किसान नेता सरवण पंधेर ने कहा कि अगले 2 दिन हम रणनीति बनाएंगे।

किसानों ने खनौरी बॉर्डर पर किसान की मौत और तनावपूर्ण हालात के बाद ये फैसला लिया है।

वहीं, खनौरी-दातासिंहवाला बॉर्डर पर भी किसानों की तरफ से सफेद झंडा लहराया गया, इसके जवाब में प्रशासन ने भी सफेद झंडा लहरा दिया। फिलहाल दोनों तरफ से शांति बनी हुई है।

इससे पहले दिनभर शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसानों और पुलिस के बीच टकराव चला।

पुलिस ने रबर बुलेट और आंसू गैस के गोले छोड़कर किसानों को दिनभर रोका।

इधर खनौरी बॉर्डर पर एक युवा किसान की मौत हो गई। किसान पंजाब के बठिंडा का रहने वाला था।

उसके अलावा 12 अन्य किसान भी घायल हैं, इनमें से दो की हालत गंभीर है।

वहीं टोहाना बॉर्डर पर तैनात एसआई विजय कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ गई।

उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल अस्पताल में भर्ती

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को राजिंदरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

वहीं, एक नौजवान किसान की मौत के बाद जगजीत सिंह डल्लेवाल, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के प्रस्ताव के बाद जिला प्रशासन के अधिकारियों से चल रही मीटिंग को छोड़कर बाहर आ गए थे।

हालांकि, अब दो दिन के लिए दिल्ली चलो आंदोलन को स्थगित कर दिया गया है।

 

———————————————————————

खबर ये भी हैं…

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1