Prabhat Times

Dehradun देहरादून। (dehradun cloudburst himachal pradesh mandi flood) उत्तराखंड के देहरादून में सहस्त्रधारा में सोमवार देर रात बादल फटा। भारी बारिश से तमसा नदी में आई बाढ़ में 2 लोग लापता हो गए, जबकि कई गाड़ियां बह गईं। देहरादून में 12वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

बाढ़ में टपकेश्वर महादेव मंदिर डूब गया। पुजारी ने बताया- सुबह 5 बजे नदी में बाढ़ आई, पूरा मंदिर डूब गया, कई मूर्तियां बह गईं। हालांकि, गर्भगृह सुरक्षित है। पानी उतरने पर मंदिर में 2 फीट मलबा दिखा।

हिमाचल में भी तबाही

हिमाचल प्रदेश के मंडी के धर्मपुर बस स्टैंड में भी रात में हुई बारिश के बाद मलबा भर गया। बाढ़ में कई बसें दूर तक बह गईं। राज्य में 3 नेशनल हाईवे बंद हैं। 493 सड़कों पर आवाजाही ठप है।

मंडी के ही निहरी में लैंडस्लाइड के कारण 3 की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक पास की एक चट्टान का मलबा एक घर पर गिर गया, जिससे वह ढह गया। इसमें एक ही परिवार के 5 लोग मलबे में दब गए।

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर पहाड़ों पर आफत की बारिश आई है. मंडी जिले में मूसलधार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं.

पिछले 24 घंटों से जारी तेज बारिश ने नदियों और नालों का जलस्तर अचानक बढ़ा दिया है.

निहरी तहसील के ब्रगटा गांव में देर रात भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन ने तीन जिंदगियां लील लीं. मृतकों में दो महिलाएं और आठ माह का मासूम बच्चा शामिल हैं.

देहरादून में IT पार्क के अंदर पानी भरा

बाढ़ और बारिश से जुड़ी तस्वीरें…

देहरादून में बादल फटने से आई बाढ़ में कार फंस गई। एक शख्स कार को बहने से बचाने की कोशिश करता नजर आया।
देहरादून में बादल फटने से आई बाढ़ में कार फंस गई। एक शख्स कार को बहने से बचाने की कोशिश करता नजर आया।
मंडी के धर्मपुर में बस स्टैंड में बसें बाढ़ के पानी में बहकर काफी दूर तक चली गईं। पानी कम होने पर चारों तरफ मलबा फैला दिखाई दिया।
मंडी के धर्मपुर में बस स्टैंड में बसें बाढ़ के पानी में बहकर काफी दूर तक चली गईं। पानी कम होने पर चारों तरफ मलबा फैला दिखाई दिया।
भारी बारिश के बाद देहरादून के टपकेश्वर मंदिर को नुकसान पहुंचा। मंदिर में मलबा भर गया।
भारी बारिश के बाद देहरादून के टपकेश्वर मंदिर को नुकसान पहुंचा। मंदिर में मलबा भर गया।

———————————————

पंजाब फ्लड पर अनिरूद्ध कौशल की आशु मलिक से खास बात – ये तो अभी ट्रेलर है…

——————————————————-

ये भी पढ़ें

——————————————————-

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel