Prabhat Times

जालंधर। (death of a young man in a minor dispute in basti sheikh of ​​Jalandhar) इस समय की बड़ी खबर जालंधर के बस्ती शेख एरिया से है। पड़ौसियों के बीच हुए विवाद में एक व्यक्ति की जान चली गई। पुलिस ने कुछ महिलाओं को हिरासत में लिया है।
जानकारी के मुताबिक बस्ती शेख में केबल का काम करने वाले अश्वनी के परिजनों की पड़ौसी महिलाओं के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान महिलाओं ने गाली गलौच शुरू कर दिया। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई।
पता चला है कि महिलाओँ द्वारा ईंटे मारी गई। एक ईंट अश्वनी के सिर में लगी। वे गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई।
परिजनों के मुताबिक 15 सालों से जमीनी विवाद चल रहा था। अश्वनी की पत्नी का पड़ौसी तीन महिलाओँ से विवाद हो गया था। आरोप है कि उक्त महिलाएं गाली गलौच करने लगी और मारपीट शुरू कर दी।
अश्वनी कुमार घर से बाहर निकल गया और महिलाओं को बेटी के साथ गाली गलौच करने से रोका। लेकिन इसी दौरान कौशल्या, ज्योति, नीतू ने हमला कर दिया।
परिजनों के मुताबिक अश्वनी की पत्नी पर चप्पलों, कैचियों से हमला किया गया। अश्वनी के सिर में ईंट लगी।
थाना नम्बर 5 की पुलिस ने कुछ महिलाओं को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुर कर दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच कर रहे हैं।
एस.एच.ओ. के मुताबिक ये पारिवारिक विवाद है। बंटवारे को लेकर परिवार में आपसी विवाद हुआ। घटनाक्रम की जांच में स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes14

ये भी पढ़ें