Prabhat Times

जालंधर। (DC Jalandhar Vishesh Sarangal SSP Jalandhar rural Mukhwinder Bhullar) जिला जालंधर में अब विकास और कानून व्यवस्था के लिहाज़ से अभूतपूर्व बदलाव देखने को मिलेगा। बात प्रशासनिक स्तर पर करें या पुलिस प्रशासन स्तर पर।

जिला प्रशासन की तरफ से शहरवासियों के लिए नासुर बन चुकी समस्याएं दूर होंगी और वहीं पुलिस स्तर पर जनता को निर्धारित समय में इंसाफ के साथ साथ उनके जान माल की सुरक्षा यकीनी होगी।

वैसे तो जिला के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार इन्ही कार्यों में लगा रहता है। लेकिन इस बार जनता को जिला के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से खास उम्मीदें हैं।

इतनी ज्यादा उम्मीदें इसलिए हैं क्यों कि जिला की टॉप पोस्ट पर कोई और नहीं बल्कि जालंधर के बेटे डी.सी. विशेष सारंगल हैं तथा पुलिस जिला जालंधर देहात में मुखविन्द्र सिंह भुल्लर बतौर एस.एस.पी. तैनात हैं।

डी.सी. विशेष सारंगल और एस.एस.पी. मुखविन्द्र सिंह भुल्लर दोनो अधिकारी जालंधर के रहने वाले हैं। इसी शहर में जन्मे, पले-बढ़े हुए, पढ़े लिखे और इस टॉप पदों पर तैनात हुए हैं।

शहर की जिन गलियों-सड़कों पर खेलते जवान हुए विशेष सारंगल और मुखविन्द्र भुल्लर के हाथों में जिला जालंधर की कमान है।

शहर मेरा, शहरवासी मेरे, मिलकर करेंगे समस्याएं दूर – DC विशेष सारंगल

vishesh

जालंधर में पहले भी बतौर एडीसी सेवाएँ दे चुके आईएएस विशेष सारंगल के लिए शहर नया नहीं है। जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज़-2 में रहनने वाले डीसी सारंगल की स्कूलिंग भी दयानंद माडल स्कूल में हुई।

डीसी विशेष सारंगल का कहना है कि जालंधर नया नहीं है। जालंधरवासियों की समस्याओं से वे परिचित हैं। जालंधर में ही पले बढ़े हुए होने का कारण रूटीन समस्याओं से परिचित हैं।

विशेष सारंगल पहले भी बतौर एडीसी जालंधर में तैनात रहे। डीसी ने कहा कि उनकी शुरू से ही कोशिश रही कि वे जालंधर और यहां के लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए काम करें।

डीसी सारंगल का कहना है कि वे शहरवासियों के लिए 24 घण्टे उपलब्ध रहेंगे। एक सवाल के जवाब में डीसी सारंगल ने कहा कि उनकी प्राथमिकता रहेगी कि जनता की शिकायतों का निपटारा निर्धारित समयावधि में हो। लोगों को दफ्तरों के चक्कर काटने न पड़ें।

डीसी सारंगल ने कहा कि शहर भी मेरा और शहरवासी भी। मैं अपने शहरवासियों के साथ मिलकर ही शहर की समस्याओं को दूर करूंगा।

जालंधरवासियों की सेवा करना डियूटी भी और कर्त्तव्य भी – SSP भुल्लर

big
एसएसपी मुखविन्द्र सिंह भुल्लर

एसएसपी मुखविन्द्र भुल्लर के पिता सरदार मेजर सिंह भी पंजाब पुलिस में बतौर डी.एस.पी. थे। साल 1984 में उनकी पोस्टिंग जालंधर में हुई और वे परिवार के साथ जालंधर में एच.एम.वी. कॉलेज के निकट स्थित दुर्गा कालोनी में आकर बसे।

पुलिस जिला जालंधर देहात के एस.एस.पी. मुखविन्द्र सिंह भुल्लर साल 1984 से जालंधर में हैं। मुखविन्द्र भुल्लर ने अपनी स्टडी जालंधर में ही कंपलीट की।

साल 1988 में वे जालंधर से ही बतौर ए.एस.आई. पंजाब पुलिस में भर्ती हुई। तब से आज तक मुखविन्द्र भुल्लर की सर्विस ज्यादातर जालंधर जिला में ही रही।

ए.एस.आई. के पश्चात एसआई, फिर इंस्पेक्टर, फिर डी.एस.पी., फिर एस.पी. के पदों पर वे जिला जालंधर में तैनात रहे।

पिछले कुछ महीनों से लगातार जालंधर देहात एरिया में बतौर एसएसपी सेवाएं दे रहे मुखविन्द्र सिंह भुल्लर का कहना है कि अपने शहर में अपने लोगों के बीच काम करके अच्छा लगता है।

शुरू से लेकर आज तक उन्हें जालंधरवासियों का सहयोग मिलता रहा है। आज एक बार फिर उन्हें जालंधरवासियों की सेवा का अवसर मिला है।

ये यकीनी बनाया जा रहा है कि कानून व्यवस्था सख्ती से लागू की जाए और आम जनता की शिकायतों का निपटारा थाना स्तर पर हो और खास ये है कि निर्धारित समय में हो।

मुखविन्द्र भुल्लर ने कहा कि जालंधर वासियों की सेवा करना बतौर एसएसपी उनकी डियूटी है और जालंधर का होने का कारण कर्त्तव्य भी। एसएसपी मुखविन्द्र भुल्लर ने कहा कि वे शहरवासियों के लिए हर वक्त उपलब्ध हैं।

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1