Prabhat Times
जालंधर। एक तरफ पंजाब सरकार द्वारा सरकारी जमीनों से कब्जे छुड़वाए जा रहे हैं, वहीं जालंधर की हद में आते गांव धनाल में सरकारी जमीन पर कुछ लोगों द्वारा सरेआम कब्जा किया जा रहा है।
इस संबंधी आसपास के लोगों ने तहसीलदार को लिखित शिकायत दी है, लेकिन शायद प्रशासनिक अधिकारी सरकारी काम छोड़ कर किन्हीं और कामों में व्यस्त हैं।
जानकारी के मुताबिक 66 फीट रोड़ पर पड़ते गांव धनाल में सैंट्रल गवर्नमेंट की बेशकीमती लगभग 4 कनाल जमीन है। इस बेशकीमती जमीन के आसपास पंचायती और मालिकाना हक वाली जमीन है।
आसपास रहने वाले लोगों ने आरोप लगाया है कि पिछले काफी समय से कुछ शरारती लोगों द्वारा सरकार की बेशकीमती जमीन को कब्जाने की कोशिश की जा रही है।
लोगों ने बताया कि रेविन्यू रिकार्ड में 4 कनाल एक मरला जमीन पर मालिकाना हक सैंट्रल गवर्नमेंट का है। लेकिन कुछ शरारती लोगों द्वारा इस जमीन पर जब्री काबिज होने की कोशिश की जा रही है। लोगों का आरोप है कि इन शरारती लोगों को गांव की पंचायत के कुछ लोगों का संरक्षण है।
लोगों ने बताया कि इस संबंधी तहसीलदार को लिखित शिकायत दी गई है, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
लोगों ने बताया कि आज कुछ लोग कब्जा करने पहुंचे तो संबंधित पुलिस को शिकायत दी गई, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर काम तो रूकवाया, लेकिन इसके बावजूद शरारती लोगों की कब्जे की कोशिश जारी है।
लोगों ने जालंधर के डीसी से अपील की है कि इस और ध्यान दें और सरकारी जमीन पर की जा रही कब्जे की कोशिश को रोका जाए।
———————————————————————————————–


————————————–










