




Prabhat Times
जालंधर। सीटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, शाहपुर कैंपस में आयोजित 15वीं सरदारनी मनजीत कौर मेमोरियल वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026 उत्साह और अनुशासन के साथ आयोजित करवायी गयी।
इस प्रतियोगिता में संसथान के 11 संस्थानों—सीटीआईईएमटी, सीटीआईपीएस, सीटीआईटी, सीटीआईएमटी, सीटीआईएपी, सीटीआईएचएम, सीटीपीसी, सीटीसीपी, एमके कॉलेज, सीटीआईएचएस और सीटीआईएल—के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में सीटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (सीटीआईईएमटी) ने 50 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।
विभिन्न स्पर्धाओं में लगातार बेहतर प्रदर्शन ने उन्हें शीर्ष स्थान दिलाया। वहीं सीटी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज (सीटीसीपी) ने 28 अंकों के साथ उपविजेता का स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम की शुरुआत क्रॉस-कंट्री के कांस्य पदक विजेता सिमरनजीत सिंह द्वारा मशाल रिले से हुई।
इसके बाद टेबल टेनिस के स्वर्ण पदक विजेता वैभव अनेजा ने खिलाड़ियों को खेल भावना और निष्पक्षता की शपथ दिलाई।
व्यक्तिगत वर्ग में सीटीआईएमटी के गणेश को पुरुष वर्ग का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। उन्होंने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण तथा 800 मीटर और 4×100 मीटर रिले में रजत पदक जीते।
महिला वर्ग में एमके कॉलेज की सरोज देवी ने शॉट पुट , जेवलिन थ्रो और डिस्कस थ्रो में तीन स्वर्ण पदक जीतकर तथा 4×100 मीटर रिले में कांस्य पदक हासिल कर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब जीता।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री राकेश कुमार दमाथिया, डीआईजीपी मेडिकल , ग्रुप सेंटर सी.आर.पी.एफ जालंधर ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि खेल अनुशासन और नेतृत्व की भावना विकसित करते हैं।
इस अवसर पर कैंपस निदेशक डॉ. शिव कुमार और अकादमिक संचालन निदेशक डॉ. संग्राम सिंह ने शिक्षा के साथ खेलों की महत्ता पर बल दिया।
डॉ. अर्जन सिंह (डीन, छात्र कल्याण) और खेल प्रमुख श्री सतपाल के सहयोग से आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इसी के साथ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हरजीत सिंह जी की उपस्थिति ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
यह आयोजन दर्शाता है कि सीटी ग्रुप शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्टता को प्राथमिकता देता है।
————————————————————–


ये भी पढ़ें
————————————–
Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।