Prabhat Times

जालंधर। (Cross FIR Against BJP Leader Jalandhar) महानगर के तहसील में मारपीट को लेकर विवाद खड़ा करने वाला भाजपा ने गौरव लूथरा खुद अपने बुने जाल में फंस गया है।

पुलिस द्वारा दूसरे पक्ष की शिकायत पर जांच के पश्चात गौरव लूथऱा व उसके साथियों के खिलाफ क्रास केस दर्ज कर लिया है।

बता दें कि कुछ दिन पहले तहसील कांपलैक्स में गौरव लूथरा की कुछ लोगों से मारपीट हो गई। तहसील कांपलैक्स में सरेआम युवकों ने गौरव लूथरा की कुटाई की। जिसकी वीडियो वॉयरल हुई।

भाजपा और संघ से जुड़ा होने के कारण गौरव लूथरा ने एफआईआर दर्ज करवा दी। इस मामले में नामजद किए गए विकास शर्मा को अदालत से बेल मिल गई।

इसके पश्चात इस मामले में उस समय नया मोड़ आ गया जब विकास शर्मा के साथी अमृतपाल सिंह अपनी मैडीकल रिपोर्ट व शिकायत पुलिस को दी। पुलिस द्वारा मामले की जांच के बाद गौरव लूथरा व उसके साथियों पर क्रास केस दर्ज कर लिया है।

शिकायत में अमृतपाल सिंह ने बताया कि उनके दोस्त विकास शर्मा ने अपने बच्चों के पासपोर्ट और 30 हजार रुपए गौरव लूथरा को दिए थे।

इससे सिलसिले में वह तहसील में गौरव लूथरा के पास गया था। पीड़ित ने कहा कि गौरव लूथरा ने पासपोर्ट तो वापस कर दिए थे लेकिन पैसे वापस करने के लिए टालमटोल करता रहा।

शिकायतकर्ता ने कहा कि गौरव लूथरा ने पैसे वापस करने की बजाए धमकाना शुरू कर दिया। साथ ही गौरव ने अपने साथी गुरचरण और हरीश के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी।

आरोप है कि गौरव लूथरा व उसके साथियों ने तेजधार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया और जान से मार डालने की धमकियां दी।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे घायलावस्था में विकास शर्मा ने अस्पताल दाखिल करवाया।

पुलिस ने अमृतपाल की शिकायत पर गौरव लूथरा व उसके साथियों के खिलाफ धारा 323, 324, 506प, 394, 34 आईपीसी के अधीन केस दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक 2 मई को दर्ज हुए मामले में ही इन धाराओं के तहत क्रास केस दर्ज किया गया है।

बता दें कि 2 मई को गौरव लूथरा के ब्यान पर विकास शर्मा व अन्यों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। इस मामले में आरोपियों को अदालत से बेल मिल चुकी है।

व्हाटसएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1