Prabhat Times

Jalandhar जालंधर(cp Swapan Sharma dismissed 6 police employeesपुलिस सिस्टम में सुधार तथा जनहित में बदलाव कर रहे पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने कमिश्नरेट में तैनात 6 कर्मचारियों पर बड़ा एक्शन लिया है। महिला समेत 6 कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है।

बर्खास्त कर्मचारियों मे एक कर्मचारी ड्यूटी से लगातार गैर हाज़िर था और 5 कर्मचारी एक्स इंडिया लीव पर गए लेकिन निर्धारित समय पर वापस नहीं लौटे।

बता दें कि जालंधर मे बतौर कमिश्नर जॉइन करने के बाद से स्वप्न शर्मा लगातार सख्त फैसले ले रहे हैं।

जालंधर में राजनीतिक दबाव के बावजूद नो टोलरेंस जोन और कई मुख्य मार्गों को वन-वे घोषित करके बीते दिन से सख्ती कर रहे हैं।

सख्त पुलिसिंग के लिए जाने जाते स्वप्न शर्मा ने आज महिला समेत 6 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है।

इनमें 2 हेड कांस्टेबल, 1 महिला कांस्टेबल, एक सीनीयर कांस्टेबल तथा 2 कांस्टेबल शामिल हैं।इन कर्मचारियों को त्वरित प्रभाव से नौकरी से बर्खास्त किया गया है।

पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के मुताबिक इन कर्मचारियों में एक कर्मचारी पिछले लंबे समय से डियूटी से गैर हाज़िर था और अन्य कर्मचारी एक्स इंडिया लीव पर कनाडा, ऑस्ट्रेलिया गए, लेकिन छुट्टी खत्म होने के बावजूद वापस नहीं लौटे।

ऐसी शिकायत मिलने पर मामले की जांच के आदेश दिए गए। पारदर्शी जांच के पश्चात तथ्य सही पाए जाने पर महिला समेत 6 कर्मचारियों को कानून मुताबिक त्वरित प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है।

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1