Prabhat Times
चंडीगढ़। (Covid Bulletin) पंजाब में कोरोना से हाहाकार मच गई है। कोरोना वायरस संक्रमण इन दिनो में जानलेवा साबित हो रहा है। इस तथ्य का उदाहरण ये है कि आज सोमवार को बीते 24 घण्टे के दौरान राज्य के सिर्फ 5 जिलो में 75 के करीब मरीज़ों की मृत्यु का समाचार है।
साथ ही सभी जिलों में कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की गिनती भी बढ़ गई है। जानकारी के मुताबिक आज लुधियाना से मिली जानकारी के मुताबिक 35 लोगों की मृत्यु हुई, जिसमें से 21 मृतक लुधियाना के हैं। साथ ही 1287 मरीज़ों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिले हैं, जिसमें से 1198 मरीज लुधियाना के हैं।
इसी प्रकार जालंधर में 7 मरीज़ों की मौत हुई है। जबकि 760 मरीज़ की रिपोर्ट पॉजिटिव है। जिसमें से लगभग 700 मरीज़ जिला जालंधर के हैं। जालंधर में बी.एस.एफ., सी.आर. पी.एफ. कैंपस के कई कर्मचारी भी पॉजिटिव आए हैं।
उधर, आज मोहाली, अमृतसर में मृत्यु दर में इजाफा हुआ है। मोहाली में 12 मरीज़ों की मौत ओर 534 नए केस तथा अमृतसर में 13 की मौत तथा 421 नए केस सामने आए हैं। पता चला है कि संगरूर में भी 10 मरीजो की मौत हुई है।
ये भी पढ़ें
- सख्त पाबंदीयों के बीच DC ने दी इन कारोबारियों को बड़ी राहत
- असमंजस खत्म! पंजाब में फिलहाल Complete Lockdown नहीं
- पंजाब में फिर Covid Guidelines तोड़ फिल्म की शूटिंग, विवादों में ये अभिनेत्री
- दी ऑप्टीशियन एसोसिएशन ऑफ जालंधर ने प्रशासन से की ये मांग
- पंजाब में Full Lockdown को लेकर स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ब्यान
- बड़े अस्पताल में Oxygen की कमी से 24 मरीज़ों की मौत
- जालंधर में पुलिस की बड़ी रेड, IPL मैचों पर सट्टा लगाते मशहूर बुकी काबू
- पंजाब में बढ़ी सख्ती, 15 मई तक सारी मार्किट बंद, सिर्फ इन्हें रहेगी छूट
- पंजाब के तहसीलदार, नायब-तहसीलदार सोमवार से हड़ताल पर
- चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने किया बड़ा ऐलान