Prabhat Times

जालंधर। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, प्रताप नगर, जालंधर में आज संगत की सुविधा के लिए काउंसलर हैप्पी और सुरिंदर सिंह भापा द्वारा क्षेत्रवासियों के सहयोग से लिफ्ट का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर नरेन्द्रपाल सिंह रिंकू भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर काउंसलर हैप्पी ने कहा कि गुरुद्वारा साहिब का हॉल ऊपरी मंजिल पर होने के कारण संगत, विशेषकर बुजुर्गों को वहां तक पहुंचने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता था। आज लिफ्ट लगने से बुजुर्गों और अन्य श्रद्धालुओं को ऊपर हॉल तक पहुंचने में बड़ी सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि मेरा और मेरी माताजी, जो अब इस संसार में नहीं हैं, का सपना था कि हम इस गुरु घर में संगत के लिए लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध करा सकें। आज क्षेत्रवासियों, शुभचिंतकों और मित्रों के सहयोग से यह कार्य पूरा हो पाया है।

इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक समिति और संगत ने दोनों का धन्यवाद करते हुए कहा कि हम काउंसलर हैप्पी और सुरिंदर भापा के आभारी हैं, जिन्होंने विशेष सहयोग देकर इस लिफ्ट परियोजना को सफल बनाया है।

अंत में सुरिंदर सिंह भापा ने समूची प्रबंधक समिति का हृदय से धन्यवाद करते हुए कहा कि हम प्रताप नगर के निवासियों के सदैव ऋणी रहेंगे, जिन्होंने हमेशा हमारा भरपूर सहयोग किया है। हमें आशा है कि भविष्य में भी क्षेत्रवासियों का इसी प्रकार स्नेह और सहयोग मिलता रहेगा।

—————————————————————————-

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel