Prabhat Times

Chandigarh चंडीगढ़। (congress mla dr raj kumar chabbewal join aap) पंजाब को लगातार झटके लग रहे हैं। पिछले अढाई साल में एक के बाद एक दिग्गज कांग्रेसी पार्टी का साथ छोड़ चुके हैं।

लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब में कांग्रेस को तीसरा झटका लगने वाला है। कांग्रेस विधायक राज कुमार चब्बेवाल कांग्रेस को छोड़ आज आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल होंगे।

विधायक राज कुमार चब्बेवाल ने विधायक पद से इस्तीफा विधानसभा के स्पीकर और कांग्रेस हाईकमान को भेज दिया है।

कांग्रेस टिकट पर दो बार विधायक चुने गए डॉ. राज कुमार आने वाले विधानसभा चुनावों में होशियारपुर से AAP के उम्मीदवार घोषित किए जा सकते हैं।

10 दिन पहले वह AAP सरकार के लिए कर्ज की पोटली लेकर विधानसभा पहुंच गए थे।

लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस छोड़ AAP में जाने वाले ये तीसरे कांग्रेसी नेता होंगे।

इससे पहले गुरप्रीत जीपी और सांसद परनीत कौर कांग्रेस छोड़ चुके हैं। जीपी को फतेहगढ़ साहिब से उम्मीदवार भी घोषित किया जा चुका है।

पंजाब विधानसभा में विपक्ष के उप-नेता डॉ. राज कुमार फिलहाल होशियारपुर के अंतर्गत आते हलका चब्बेवाल से विधायक हैं।

2009 में उन्होंने कांग्रेस जॉइन की थी। 2017 में उन्हें पहली बार कांग्रेस की टिकट मिली और होशियारपुर से उन्होंने जीत हासिल की। 2022 के चुनावों में भी उन्होंने AAP के उम्मीदवार हरमिंदर सिंह संधू को मात्र 7646 वोटों से हरा कर जीत दर्ज की थी।

चब्बेवाल दलित नेता हैं और बड़ा वोट उनके हक में है। 2015 में कांग्रेस ने उन्हें पंजाब अनुसूचित जाती आयोग का चेयरमैन नियुक्त किया था। इसके अलावा वे AICC मेंबर भी हैं।

होशियारपुर में AAP को मिलेगा चेहरा

चब्बेवाल के AAP जॉइन करने के साथ ही पार्टी को होशियारपुर के लिए चेहरा मिल गया है। बड़े चेहरों की कमी से जूझ रही पार्टी के लिए ये एक मजबूत दावेदार हैं।

वहीं, इससे पहले डॉ. रवजोत सिंह को पार्टी होशियारपुर से उम्मीदवार घोषित करने को लेकर असमंजस में थी। डॉ. रवजोत सिंह होशियारपुर की शाम चौरासी सीट से विधायक हैं।

10 दिन पहले AAP की कर्ज की पोटली लेकर पहुंचे थे डॉ. राज कुमार

10 दिन पहले 5 मार्च को बजट सेशन के दौरान डॉ. राज कुमार AAP सरकार की कर्जे की पोटली लेकर विधानसभा पहुंच गए थे।

उन्होंने बयान दिया था- मैं पंजाब सरकार पर से कर्ज का बोझ उतारने आया हूं।

सरकार ने कर्ज कम करने का वादा किया था, लेकिन कर्ज बढ़ गया है। हाल ही में आप और कांग्रेस का गठबंधन हुआ है।

 

——————————————-

खबरें ये भी हैं…

——————————————————

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1