Prabhat Times
पुडुचेरी। पुडुचेरी (puducherry) विधानसभा में विश्वासमत के दौरान कांग्रेस पार्टी की सरकार गिर गई है। मुख्यमंत्री नारायणसामी ने उपराज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। आपको बता दें कि छह विधायकों के इस्तीफा देने के बाद नारायणसामी की सरकार अल्पमत में आ गई थी। दो विधायकों ने रविवार को इस्तीफा दे दिया। इसके बाद यहां सियासी संकट और गहरा गई।
आज पुडुचेरी के मुख्यमंत्री नारायणसामी ने समर्थक विधायकों के साथ विधानसभा से वॉकआउट कर दिया। उपराज्यपाल से मुलाकात कर उन्होंने अपना त्यागपत्र दे दिया। इससे पहले विधानसभा में पुडुचेरी के सीएम वी. नारायणसामी ने कहा, ”हमने द्रमुक और निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार बनाई। उसके बाद, हमने विभिन्न चुनावों का सामना किया। हमने सभी उपचुनाव जीते हैं। यह स्पष्ट है कि पुडुचेरी के लोग हम पर भरोसा करते हैं।”
उन्होंने पूर्व एलजी किरण बेदी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘बेदी और केंद्र सरकार ने विपक्ष के साथ टकराव किया और सरकार को गिराने की कोशिश की। जैसे ही हमारे विधायक एकजुट हुए, हम अंतिम 5 वर्ष निकालने में सफल रहे। केंद्र ने पुडुचेरी के लोगों के साथ विश्वासघात किया है।”
विधानसभा में उन्होंने कहा तमिलनाडु और पुडुचेरी में हम दो भाषा प्रणाली का पालन करते हैं लेकिन भाजपा हिंदी को लागू करने के लिए जबरन कोशिश कर रही है। नारायणसामी ने कहा विधायकों को पार्टी के प्रति वफादार रहना चाहिए। इस्तीफा देने वाले विधायक लोगों का सामना नहीं कर पाएंगे क्योंकि लोग उन्हें अवसरवादी कहेंगे।
आपको यह भी बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने अपने एक विधायक को पिछले साल बाहर का रास्ता दिखा दिया था। 33 सदस्यीय विधानसभा में 30 निर्वाचित सीटें हैं और तीन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नॉमिनेटेड सदस्य हैं। कांग्रेस के वर्तमान में नौ विधायक हैं। इनमें विधानसभा अध्यक्ष एसपी शिवकोलुंदी भी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें
- दिल्ली में मिला रिटायर्ड लेफ्टीनेंट कर्नल का लापता बेटा, CM ने ट्वीट कर कही ये बात
- जालंधर में भीषण हादसा, ट्रकों के परखच्चे उड़े, एक की मौत
- Congress को बड़ा झटका, इस राज्य में गिरी सरकार
- पंजाब में नाबालिग से सामूहिक बलात्कार, BJP के पूर्व पार्षद समेत 4 पर FIR
- शादी समारोह में DJ की धुन पर चली गोलियां, मासूम बच्चे की मौत
- GST स्लैब में बड़े बदलाव की तैयारी, ये चीज़ें होंगी सस्ती
- कोरोना का कहर!School-College फिर बंद, 12 घण्टे के Curfew की तैयारी!
- करीना कपूर खान दोबारा बनीं मां, फिर दिया बेबी बॉय को जन्म
- बड़ा हादसा!जालंधर में हार्डवेयर शॉप में टूटी लिफ्ट, एक की मौत
- आप भी रखतें हैं Bank Locker में कीमती सामान तो जरूर पढ़ें ये खबर
- अब RC, DL पॉकेट में रखने की टैंशन खत्म, पंजाब सरकार ने दी ये बड़ी राहत