Prabhat Times
चंडीगढ़। (punjab congress crisis raja warring pratap bajwa) पंजाब कांग्रेस के विजिलेंस ऑफिस के बाहर प्रदर्शन से पहले उनमें ही घमासान मच गया है।
सोमवार को विधायक प्रताप सिंह बाजवा की कार चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस भवन में नहीं घुसने दी गई। इससे नाराज होकर बाजवा वापस लौट गए। प्रताप सिंह बाजवा पंजाब विधानसभा में विपक्षी दल नेता है।
वहीं कांग्रेस प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग ने इसका पता चलते ही कांग्रेस भवन में तैनात पुलिस कर्मचारियों पर गुस्सा निकाला। इसको लेकर चर्चा होने लगी है कि किसके इशारे पर पुलिस ने यह सब किया।
पुलिस ने बाजवा की गाड़ी के लिए गेट नहीं खोला
कांग्रेस आज चंडीगढ़ में विजिलेंस ब्यूरो के ऑफिस का घेराव कर रही है। इसके जरिए पूर्व कांग्रेसी नेताओं पर केस दर्ज करने का विरोध किया जा रहा है।
इसी के लिए बाजवा सेक्टर 15 स्थित कांग्रेस भवन आए थे। जब उनकी गाड़ी कांग्रेस भवन पहुंची तो बाजवा की गाड़ी के लिए गेट नहीं खोला गया।
वहां खड़े पुलिस कर्मियों ने बार-बार कहने पर भी गेट नहीं खोला। इस दौरान कुछ गाड़ियां पहले से अंदर खड़ी थी।
पुलिसकर्मियों ने कहा कि गेट खराब है। बाजवा गाड़ी से उतरकर अंदर गए लेकिन थोड़ी देर में बाहर निकलकर गाड़ी में बैठ चले गए।
वड़िंग ने पुलिस वालों को डांटा तो तुरंत गेट खुल गया
पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग ने कहा कि बाजवा से कोई नाराजगी नहीं है। वह हमारे CLP लीडर हैं। उन्होंने पुलिस कर्मियों को डांटा कि उनकी गाड़ी कैसे रोकी गई।
वड़िंग की डांट के बाद कांग्रेस भवन का गेट खुल गया। वड़िंग ने कहा कि किसी पुलिसकर्मी ने बदतमीजी की है तो उसे यहां की ड्यूटी से हटा दिया जाएगा।
इसके बारे में आगे शिकायत भी की जाएगी। यहां के कर्मचारी भी सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं। बार-बार सवाल पर वड़िंग ने कहा कि मीडिया बात का बतंगड़ न बनाए।
सारे पूर्व मंत्री जाएंगे विजिलेंस दफ्तर, जिसे पकड़ना है पकड़ ले- राजा वड़िंग
कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का कहना है, बस बहुत हो गया। ‘कट्टर ईमानदार’ सरकार बदलाखोरी की राजनीति पर उतर आई है।
राजा वड़िंग ने कहा कि यह कुछ और नहीं कांग्रेस को बदनाम करने की साजिश है। कांग्रेस डरने वाली नहीं है। इसलिए पार्टी के नेता व सभी पूर्व मंत्री विजिलेंस अधिकारी के पास जाएंगे।
विजिलेंस को जिस नेता पर शक है वह उसे गिरफ्तार कर लें। कांग्रेस की यह प्रतिक्रिया पूर्व खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु के खिलाफ विजिलेंस द्वारा की गई कार्यवाही के खिलाफ है।
विजिलेंस इससे पहले पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत और संगत सिंह गिलजियां के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है।
इसके अलावा कांग्रेस के पूर्व इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन को भी विजिलेंस ने गिरफ्त में लिया हुआ है। विजिलेंस द्वारा रोजाना हो रहे हमले को देखते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अब एक मंच पर आ गए है।
वड़िंग ने कहा, आप सरकार ने आशु पर 2000 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया है। विजिलेंस कह रही है कि जिन गाड़ियों पर अनाज की ढुलाई हुई है वह दो-पहिया वाहनों के है।
वड़िंग ने कहा, मुद्दा यह नहीं है कि चालान पर दो-पहिया वाहन के नंबर है। असल में क्या अनाज की ढुलाई नहीं हुई है। क्या मंत्री वहां पर बैठ कर चालान भरता था।
सरकार की मंशा केवल कांग्रेस को बदनाम करने की है। कांग्रेस के नेता कहीं भागे नहीं है। सरकार को जिस पर भी शक है वह उसे गिरफ्तार करके ले।
अहम पहलू यह है कि कांग्रेस अभी तक अलग-अलग गुटों में बंटी चुनौतियों को सामना कर रही थी लेकिन विजिलेंस के बढ़ते शिकंजे को लेकर कांग्रेस अब एकजुट हो गई है।
यही कारण है कि बीते दिन नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी को सही ठहराया।
राजा वड़िंग कहते हैं कि दिल्ली में जब आप के नेताओं के घर पर केंद्रीय एजेंसी का छापा होता है तो अरविंद केजरीवाल छाती पीट-पीट कर उसे गलत बताते हैं। जबकि पंजाब में उनकी ही सरकार में विजिलेंस वहीं काम कर रही है।

खबरें ये भी हैं….
- ताया ने किया 7 साल के मासूम भतीजे का मर्डर, सामने आई ये हैरान करने वाली वजह
- पंजाब में यैलो अलर्ट, इस दिन से कई शहरों में बारिश के आसार
- पंजाब में बड़े आतंकी हमले का अलर्ट, इन शहरों में हो सकता है बड़ा धमाका
- जेल में बंद अपराधी की पीठ पर लोहे की गर्म राड से लिखा Gangster
- बड़ी खबर! इस दिन पंजाब आ रहे हैं PM Narendra Modi