Prabhat Times

Chandigarh चंडीगढ़। (complete ban all types stunts punjab cm bhagwant mann) पंजाब के गुरदासपुर में मेले के दौरान स्टंट करते हुए ट्रैक्टर के नीचे आने से स्टंटमैन की मौत के बाद सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।

सरकार ने ट्रैक्टर पर स्टंट करने पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी है। सीएम भगवंत सिंह मान ने इसको लेकर ट्वीट किया है।

भगवंत मान ने कहा- प्रिय पंजाबियों, ट्रैक्टर को खेतों का राजा कहा जाता है, इसे मौत का फरिश्ता मत बनाओ।

पंजाब में ट्रैक्टर और संबंधित उपकरणों के साथ किसी भी तरह के स्टंट या खतरनाक प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है।

जल्द ज्यादा जानकारी आपके साथ सांझा की जाएगी। उन्होंने किसानों से आग्रह किया है कि किसी प्रकार का कृषि उपकरणों को स्टंट में न इस्तेमाल किया जाए।

2 दिन पहले हुई युवक की मौत

दो दिन पहले गुरदासपुर में मेले के दौरान स्टंट करते हुए ट्रैक्टर के नीचे आने से युवक की मौत हाे गई थी। मृतक की पहचान सुखमनदीप सिंह (29) के रूप में हुई थी।

जिस समय सुखमनदीप ट्रैक्टर से स्टंट कर रहा था लोग उसे अपने कैमरे में कैद कर रहे थे।

वीडियो में दिख रहा है कि ट्रैक्टर 2 टायरों पर हवा में गोल-गोल घूम रहा है। उसे कोई चला नहीं रहा था, सुखमनदीप उसके पास ही खड़ा है।

उसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। सुखमनदीप उसे कंट्रोल करने के लिए उस पर चढ़ने की कोशिश करता है।

जैसे ही उसने टायर पर पैर रखकर चढ़ने की कोशिश की तो उसका दूसरा पैर मिट्‌टी में फिसल गया। देखते ही देखते वह ट्रैक्टर के नीचे आ गया और उसकी मौत हो गई।

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1