Prabhat Times

  • सरकारी रिपोर्टों के अनुसार एक वर्ष में 36,178 मुकदमे दर्ज, 51,648 गिरफ्तारियां और ₹16.70 करोड़ की नशा राशि बरामद

जालंधर। ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के एक वर्ष पूर्ण होने पर आम आदमी पार्टी (आप) जालंधर सेंट्रल के हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ छेड़ी गई लड़ाई ऐतिहासिक और परिणाममुखी सिद्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि यह केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी से चल रहा एक व्यापक जन आंदोलन बन चुका है।

सरकारी रिपोर्टों के अनुसार, पिछले एक वर्ष के दौरान 36,178 मुकदमे दर्ज किए गए और 51,648 गिरफ्तारियां की गईं, जबकि ₹16.70 करोड़ की नशा राशि बरामद की गई है। इसके अतिरिक्त 2,276.98 किलोग्राम हेरोइन, 29,299 किलोग्राम पोस्त, 686 किलोग्राम अफीम, 807.96 किलोग्राम गांजा, 36.47 किलोग्राम नशीला पाउडर, 68 किलोग्राम चरस और 4.46 किलोग्राम कोकीन सहित बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं।

नितिन कोहली ने कहा कि इस अभियान को पूर्ण योजना और जवाबदेही के साथ आगे बढ़ाया गया है। प्रदेश को पांच क्षेत्रों में विभाजित कर ग्राम सुरक्षा समितियां गठित की गई हैं। सदस्यों को सुरक्षित मोबाइल व्यवस्था के माध्यम से नशा तस्करों की सूचना सीधे पुलिस मुख्यालय तक पहुंचाने की सुविधा दी गई है, जिस पर 48 घंटे के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।

उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति केंद्रों में व्यापक सुधार किए गए हैं। अब यहां केवल उपचार ही नहीं, बल्कि कौशल विकास प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, ताकि नशा छोड़ने वाले युवक सम्मानपूर्वक समाज में पुनः स्थापित हो सकें।

अंत में नितिन कोहली ने कहा कि यह लड़ाई केवल आज के लिए नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी के भविष्य के लिए है और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में नशा माफिया के खिलाफ कार्रवाई और तेज की जाएगी।

———————————————–

ये भी पढ़ें

जालंधर के 4 बड़े डाक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश, जानें पूरा मामला

मान सरकार का शिक्षा विज़न का कमाल:25 स्कूलों में AI-आधारित करियर गाइडेंस पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च

फिर बढ़े गोल्ड के रेट, चांदी की कीमतों में उछाल, जानें लेटेस्ट रेट

पंजाब सरकार का ऐलान! इस दिन से सभी स्कूलों में होगी सर्दियों की छुट्टियां

कनाडा ने शुरू किया नया प्रोग्राम, अब इन भारतीयों को मिलेगी तुरंत PR

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel