Prabhat Times

Shimla शिमला(cm sukhwinder sukhu announcement 1500 all women above 18 years) हिमाचल सरकार से सियासी संकट टलने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने प्रदेश की सभी महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह पेंशन देने की घोषणा कर दी।

शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस सीएम ने यह ऐलान किया। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में सभी महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए देने की गारंटी दी थी।

सीएम सुखविन्द्र सुक्खू ने कहा कि 18 साल से अधिक आयु की सभी बेटी व महिलाओं को यह फायदा मिलेगा।

इसकी शुरूआत एक अप्रैल 2024 से होगी। इस योजना का नामकरण ‘इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना’ किया गया है..

 मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने बजट के जवाब के दौरान इसकी घोषणा करनी थी, लेकिन विपक्ष के शोरशराबे की वजह से नहीं कर पाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लाहौल स्पीति में 25 फरवरी से सभी महिलाओं को 1500 रुपए मिलने शुरू हो गए है।

अब प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी यह पेंशन मिलेगी। इस पर सालाना 800 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

सीएम सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में 60 साल से ज्यादा उम्र की 2.45 लाख महिलाओं को पहले 1100 रुपए मासिक पेंशन मिल रही थी। इनकी पेंशन भी बढ़ाकर 1500 रुपए कर दी गई है।

भाजपा कर रही थी घेराबंदी

कांग्रेस ने दिसंबर 2022 में विधानसभा चुनाव में 18 साल से ऊपर की सभी महिलाओं को 1500 रुपए देने की घोषणा की थी।

अब तक यह घोषणा पूरी नहीं हुई थी। जिस वजह से भाजपा लगातार कांग्रेस सरकार को घेर रही थी।

यही नहीं, कांग्रेस के भीतर भी इसको लेकर विरोध था कि कांग्रेस ने चुनावी वादा पूरा नहीं किया।

सीएम बोले- 4 चुनावी घोषणाएं पूरी की

पहली ही कैबिनेट में 1.36 लाख कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) दी गई।

इसके बाद 680 करोड़ रुपए की स्टार्ट अप योजना लाकर युवाओं को स्वरोजगार का वादा निभाया।

कांग्रेस ने प्रत्येक विधानसभा में 4 अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोलने का वादा किया था।

मगर उनकी सरकार ने प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में इंग्लिश मीडियम शुरू कर तीसरी गारंटी पूरी की।

गांव की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कांग्रेस ने दूध पर चौथी गारंटी पूरी की।

उनकी सरकार ने गाय के दूध का मूल्य 32 रुपए से बढ़ाकर 45 रुपए तथा भैंस के दूध का मूल्य 32 रुपए से बढ़ाकर 55 रुपए किया है।

इसी तरह प्राकृतिक खेती से तैयार गेंहू व मक्का के लिए MSP देने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य बना है।

इस दौरान सीएम से जब पत्रकार ने हिमाचल के सियासी घमासान पर सवाल पूछा चाहा तो सीएम ने कहा कि इस पर तो काफी बार जबाव दे दिया है.

इससे पहले, सीएम ने कांग्रेस सरकार की बीती पंद्रह माह की उप्लब्धियों को गिनवाया औऱ कहा कि आपदा में सरकार ने अपने दम पर प्रभावित लोगों को राहत दी है.

———————————————————————————-

जालंधर में ओलावृष्टि –  देखें वीडियो

—————————————————————————-

वीडियो – संत निरंकारी मिशन ने चलाया सफाई अभियान

————————————————————————

खबर ये भी हैं…

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1