Prabhat Times
Patiala समाना (पटियाला)। (CM Offers Healing Touch to Bereaved Families in Samana) पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने एक भयानक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 7 बच्चों के पीड़ित माता-पिता को आज इंसाफ दिलाने का भरोसा दिया।
साथ ही, उन्होंने जांच में बाधा डालने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की घोषणा की।
पीड़ित परिवारों के साथ दुख साझा करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुख्य मंत्री ने कहा कि इस दुखद घटना में होनहार छात्र हमसे बिछड़ गए।
उन्होंने इस हादसे को अपूरणीय क्षति बताते हुए गहरा दुख व्यक्त किया। भगवंत मान ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार दुखी परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और इंसाफ दिलाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।
मुख्य मंत्री ने दृढ़ता से कहा कि इस दिल दहलाने वाले हादसे के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ नजीर बनने वाली कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि केस को लटकाने या इंसाफ में रुकावट डालने की कोशिश करने वाले, चाहे वे कितने ही प्रभावशाली क्यों न हों, उन्हें सजा का सामना करना पड़ेगा।
भगवंत मान ने कहा कि ऐसा करना घृणित अपराध है और दोषियों को सजा मिलने से दूसरों को सबक मिलेगा।
इस दौरान मुख्य मंत्री ने घोषणा की कि राज्य सरकार अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए विशेष अभियान शुरू करेगी।
उन्होंने कहा कि पुलिस और परिवहन विभागों को उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
भगवंत मान ने इन अपराधों को अक्षम्य बताते हुए कहा कि सरकार किसी को भी आम लोगों की जान को खतरे में डालने की इजाजत नहीं देगी।
हादसे में बिछड़े लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए मुख्य मंत्री ने मृतक बच्चों की स्मृति में एक पार्क बनाने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि यह स्मारक दुखद हादसे के पीड़ित छात्रों के प्रति श्रद्धांजलि होगी। इसके अलावा, भगवंत सिंह मान ने घोषणा की कि समाना से पातड़ां तक की मौजूदा सड़क को चार-लेन सड़क के रूप में उन्नत किया जाएगा।
मुख्य मंत्री ने कहा कि इस सड़क पर भारी यातायात के कारण अक्सर हादसे होते हैं, जिससे लोगों की सुरक्षा के लिए यहां के बुनियादी ढांचे को उन्नत करना जरूरी हो जाता है।
उन्होंने यह भी घोषणा की कि समाना के सरकारी अस्पताल को उन्नत किया जाएगा और इसे अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे से लैस किया जाएगा।
भगवंत मान ने कहा कि आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने के लिए क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं में सात नई एम्बुलेंस शामिल की जाएंगी।
————————————————————-
सोना वालिया का “कौर सिंह दा मान” धार्मिक गीत रिलीज़, देखें वीडियो
—————————————————
ये भी पढ़ें –
- एफिल टावर से ऊंचा चिनाब ब्रिज शुरू… अब कटरा से कश्मीर सिर्फ इतने घण्टे में, जानें वंदे भारत का किराया और टाइमिंग
- पंजाब में एक और SSP सस्पेंड, Ludhiana वेस्ट उप चुनाव से जुड़ा है मामला
- RBI ने किया ये बड़ा ऐलान! आम जनता से शेयर बाजार तक झूम उठे सब, जानें
- दिल्ली में इन वाहनों की एंट्री बैन, इस दिन से लागू होगे नए आदेश
- CM Mann कैबिनेट में बड़ा फैसला! पंजाब के कारोबारियों को दी ये बड़ी राहत
- Operation Sindoor पर बड़ा खुलासा
- बिजली बिलों को लेकर आई ये बड़ी खबर
- Income Tax ने ITR फाइलिंग में किए ये बड़े बदलाव
- CM भगवंत मान कैबिनेट मीटिंग में बड़ा फैसला! SC परिवारों को दी ये बड़ी राहत
- MLA क्रप्शन केस में बड़ा खुलासा – इस कमर्शियल प्रोपर्टी में इनवेस्ट की करोड़ों की Black Money
- स्टूडेंट वीज़ा पर इस देश ने की सख्ती, लगाई ये पाबंदी