Prabhat Times

चंडीगढ़। (cm bhagwant mann respond opposition politics-punjab flood conditions congress bjp sad) बाढ़ के स्थिति से जूझ रहे पंजाब और नागरिकों को बचाने की जिम्मेदारी निभा रहे सीएम भगवंत मान ने आज राजनीतिक विरोधियों को एक ही ट्वीट में करारा जवाब अपने ही अंदाज़ में दिया है।

बता दें कि भाजपा प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजावडिंग और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो व तस्वीरें पोस्ट कर मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साध रहे हैं। अब सीएम मान ने एक ट्वीट से सभी को करारा जवाब दिया है।

”मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा – पंजाब कांग्रेस की भाजपा इकाई के प्रधान सुनील जाखड़ जी, बची खुची कांग्रेस के प्रधान राजा वडिंग जी, शिरोमणि खाली दल के प्रधान सुखबीर बादल जी… मैं इस समय पंजाब के लोगों की कुदरती आपदा में बाजू पकड़ रहा हूं (मदद कर रहा हूं)। मुझे मेरे लोगों की मदद कर लेने दो। आकर आप सभी के साथ राजनीति की बात करूंगा।”

सीएम ट्वीट

सुनील जाखड़ ने कसा तंज

बीते सोमवार भाजपा प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ ने ट्वीट करके सीएम के हरियाणा दौरे पर सवाल खड़े किए थे।

उन्होंने कहा था- पंजाब पानी में डूब रहा है और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हरियाणा में वोटों के लिए घूम रहे हैं।

मुख्यमंत्री को चंडीगढ़ के निकटवर्ती इलाकों जैसा डेराबस्सी, मोहाली, और रोपड़ के हालातों को ध्यान में रखते हुए वहां जाकर जायजा लेना चाहिए था।

राजा वड़िंग ने इश्तेहारों पर साधा था निशाना

पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने ट्वीट करके कहा था- पंजाब में स्थिति दयनीय बनी हुई है।

करीब 250 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं, 5 लाख एकड़ से ज्यादा फसल बर्बाद हो चुकी है, 30 लोगों की मौत हो चुकी है, अगर सरकारी मदद नहीं पहुंची तो पता नहीं और कितने किसान आत्महत्या करने को मजबूर होंगे।

उनके मुख्यमंत्री भगवंत मान जो हर महीने विज्ञापनों पर 100 करोड़ से ज्यादा खर्च करते हैं, उन्होंने पीड़ितों के लिए केवल 33.5 करोड़ जारी करके पंजाबियों के साथ मजाक किया है।

आप पंजाब यह लोगों की जिंदगी और मौत का सवाल है, इसकी गंभीरता को समझें।

सुखबीर बादल ने बिना एक्सपीरियंस की सरकार कहा

इतना ही नहीं, अकाली दल के अध्यक्ष ने भी सीएम भगवंत मान पर तंज कसते हुए राज्य सरकार को बिना एक्सपीरियंस की सरकार करार दे दिया।

उन्होंने यह बात, हरिक हेडवर्क्स के खोले जाने पर कही। उन्होंने कहा कि हरिके हेडवर्क्स के सभी गेट नहीं खोले जाने चाहिए थे। ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि AAP सरकार के पास सरकार चलाने का एक्सपीरिएंस नहीं है।

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1