Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (CM Bhagwant Mann to reshuffles the cabinet, Mohinder Bhagat will become minister) पंजाब के सीएम भगवंत मान जल्द ही जालंधरवासियों से किया एक और वादा पूरा करने जा रहे हैं।

पंजाब कैबिनेट में रिशफल होने जा रहा है। इस रिशफल में जालंधर वेस्ट से जीते मोहिन्द्र भगत को कैबिनेट में जगह मिलने जा रही है। सीएम भगवंत मान ये ऐलान अब किसी भी समय कर सकते हैं।

बता दें कि पंजाब कैबिनेट में फेरबदल की चर्चाएं काफी समय से चल रही थी। फेरबदल की चर्चाओं के बीच आज देर शाम अहम खबर सामने आई है।

सुविज्ञ सूत्रों से पता चला है कि सोमवार को मान कैबिनेट में 5 नए चेहरे शामिल किए जा सकते हैं। राजनीतिक विद्वानों की मानें तो अगर 5 चेहरे कैबिनेट में ‘ईन’ होंगे तो जाहिर सी बात है कि 5 मौजूदा चेहरे ‘आउट’ भी होंगे।

सूत्रों के मुताबिक मान केबिनेट में जालंधऱ वेस्ट से विधायक बने मोहिन्द्र  भगत शामिल होना तय है।

इनके अतिरिक्त केबिनेट में बरिन्द्र कुमार गोयल, तरणप्रीत सौंद, रवीजोत के नाम पर भी चर्चा चल रही है।

सूत्रों से पता चला है कि कैबिनेट में मौजूद कई अहम चेहरे पीछे किए जा सकते हैं।

खैर, सोमवार को केबिनेट में कौन ईन और कौन आउट, तथ्य सामने आ जाएंगे।

सूत्रों की माने तो सीएम भगवंत मान द्वारा जालंधर वासियों से किया वादा पूरा किया जा रहा है। मोहिन्द्र भगत का केबिनेट में शामिल होना तय ही है।

 

——————————————————————

खबरें ये भी हैं…

————————————————————–

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1