Prabhat Times
- मंत्रिमंडल ने बजट अनुमान और अनुदानों की अनुपूरक मांगों को दी स्वीकृति
- मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा 8 मार्च को वर्ष 2026–27 का बजट करेंगे पेश
- मंत्रिमंडल ने सीएजी की लेखा रिपोर्टों तथा वर्ष 2024–25 के वित्तीय और विनियोजन लेखों को पेश करने को दी मंजूरी
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में पंजाब विधानसभा के चल रहे बजट सत्र के दौरान वर्ष 2025–26 के लिए अनुदानों की अनुपूरक मांगों, वर्ष 2026–27 के लिए बजट अनुमानों तथा वर्ष 2024–25 की सीएजी की ऑडिट रिपोर्टों को पेश करने की मंजूरी दे दी गई है।
इस संबंध में निर्णय पंजाब विधानसभा सचिवालय में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान लिया गया।
मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मंत्रिमंडल ने वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए अनुदानों की अनुपूरक मांगों को स्वीकृति प्रदान कर दी है।
इसी प्रकार मंत्रिमंडल ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा 8 मार्च को वर्ष 2026–27 के लिए पंजाब के बजट अनुमानों को विधानसभा में पेश करने को भी मंजूरी दे दी है।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि मंत्रिमंडल ने भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की ऑडिट रिपोर्टों तथा पंजाब सरकार के वर्ष 2024–25 के वित्तीय और विनियोजन लेखों को भी विधानसभा के पटल पर रखने की अनुमति दे दी है।
———————————————–


ये भी पढ़ें
- जालंधर के 4 बड़े डाक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश, जानें पूरा मामला
- मान सरकार का शिक्षा विज़न का कमाल:25 स्कूलों में AI-आधारित करियर गाइडेंस पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च
- फिर बढ़े गोल्ड के रेट, चांदी की कीमतों में उछाल, जानें लेटेस्ट रेट
- पंजाब सरकार का ऐलान! इस दिन से सभी स्कूलों में होगी सर्दियों की छुट्टियां
- कनाडा ने शुरू किया नया प्रोग्राम, अब इन भारतीयों को मिलेगी तुरंत PR
————————————–
Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
Join Whatsapp Link for Latest News
प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।










