Prabhat Times

Chandigarh चंडीगढ़। (cm bhagwant mann give appointment letters 710 patwaris) पंजाब के सीएम भगवंत मान बड़े बदलावों की और हैं। रंगला पंजाब बनाने के लिए बड़े और सख्त फैसले लेकर नए पंजाब का इतिहास रच रहे सीएम भगवंत मान ने आज पटवारी-कानूनगो के बीच चल रहे विवाद के बीच टेस्ट पास करने वाले 710 पटवारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। यह सभी पटवारी कुल एक लाख उम्मीदवारों में से चुने गए हैं।

सीएम भगवंत मान ने सभी नवनियुक्त पटवारियों को पंजाब सरकार का हिस्सा बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज होने वाला प्रोग्राम पंजाब के आगामी 30-40 साल की बुनियाद रखेगा।

इस दौरान उन्होंने नवनियुक्त पटवारियों को एक ओर खुशखबरी देते हुए कहा कि अब उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान पांच हजार रुपए के बजाय 18 हजार रुपए प्रति महीना वित्तीय भत्ता मिलेगा।

क्योंकि आज के समय में MSC B-TECH व अन्य डिग्री होल्डर के लिए पांच हजार रुपए भत्ता न के बराबर है। अगले एक-दो दिन में यह भत्ता बढ़ाकर 18 हजार रुपए प्रति महीना किया जाएगा।

586 नए पदों के लिए इश्तिहार

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार अब नए 586 नए पदों के लिए भी इश्तिहार दे रही है।

उन्होंने नवनियुक्त पटवारियों को पंजाब के अन्य लड़के-लड़कियों से अपना अनुभव सांझा करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि कभी किसी की टांग खींचने का काम नहीं करना, बल्कि अपनी गलतियां बता अनुभव सांझा कर उन्हें आगे बढ़ाएं।

सरकार को कलम छोड़ हड़ताल नहीं चाहिए

इससे पहले मुख्यमंत्री मान ने नवनियुक्त कर्मचारियों से कहा कि उन्हें हर प्रकार की सुविधा दी जाएगी। लेकिन सरकार उनसे कभी कलम छोड़ हड़ताल नहीं चाहती।

कहा कि AAP सरकार को दिल्ली में आठ साल और पंजाब में डेढ़ साल हो गया। लेकिन दोनों जगहों पर एक भी रुपया कर्ज का नहीं चढ़ने दिया गया। जबकि सभी प्रकार की सुविधाएं दी गई हैं। पंजाब में 90 प्रतिशत बिजली बिल जीरो आए हैं।

पुरानी सरकारों का बिजली बोर्ड पर नौ हजार करोड़ का कर्ज

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुरानी सरकारें बिजली बोर्ड पर नौ हजार करोड़ रुपए का कर्जा छोड़कर गई।

इस कर्जे को पांच किस्तों में उतारा जाएगा, पहली किस्त 1800 करोड़ रुपए की दी जा चुकी है। लेकिन अब खजाने को कभी खाली नहीं कहा जाता।

यहां तक कि GST की कलेक्शन भी बढ़ गई है। इस पैसे को पंजाब के लोगों की सुविधा पर खर्च किया जाएगा। सरकारों का काम टैक्स कलेक्शन कर सुविधाएं देना होता है।

प्रधानमंत्री के 15 लाख रुपए कहां हैं

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाब की AAP सरकार लोगों को फ्री बेहतर सुविधाएं देती है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि ये फ्री की रेवड़ियां बांट रहे हैं।

लेकिन गरीब की तीन सौ यूनिट बिजली माफ करना यदि रेवड़ी है तो उन्होंने जो 15 लाख रुपए का पापड़ बेचा था, उसका क्या हुआ।

यहां तक कि इमरजेंसी के लिए जो 2-4 हजार रुपए घर पर था, नोटबंदी की आड़ में वह भी ले गए।

कैप्टन की बेटी ने हिंदी-अंग्रेजी मिक्स की

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पटियाला में भाजपा का प्रोग्राम था। क्योंकि कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी को राजनीति में लेकर आना था।

बेटी ने कहा था कि उनके पिता ने पटियाला की सुंदरता के लिए 144 करोड़ रुपए खर्च किए।

लेकिन कहा कि पिता ने शहर की सुंदरता के लिए एक सौ फॉर्टी फोर करोड़ रुपए खर्च किए।

मुख्यमंत्री ने मजाकिया अंदाज में सरकारी स्कूलों में एकजुट होने की बात कही।

ऊपर के स्तर से खत्म करें भ्रष्टाचार

मुख्यमंत्री ने कहा कि चुने हुए नुमाइंदे जब लोगों से मुंह मोड़ लें तो जनता का गुस्सा होना स्वाभाविक है।

इस दौरान मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार पर बोले। उन्होंने कहा कि ऊपर से भ्रष्टाचार खत्म होने पर ही निचले स्तर तक का भ्रष्टाचार खत्म हो सकेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज 201 लड़कियों को नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह उम्मीद रखते हैं कि नया बैच नई सोच के साथ काफी गहराई तक फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़ा होगा।

इससे पहले उन्होंने अपने कॉलेज के दौरान का एक किस्सा सुनाया, जब एक तहसीलदार ने रिश्वत लेने से इंकार किया।

लेकिन रजिस्ट्री कराने आए बुजुर्ग ने खराब हो चुके सिस्टम के चलते खुद ही पांच हजार रुपए रिश्वत की रकम पकड़ा दी।

पंजाब सरकार ने सुविधाएं दी

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने टीचरों को पक्का करने के लिए सबसे पहले हाईकोर्ट में लंबित केस खत्म किए।

इसके बाद कुल 12710 टीचरों के नाम के आगे से कच्चा शब्द हटाकर उन्हें रेगुलर किया। फिर स्कूल का कायापलट किया।

इसके अलावा स्वास्थ्य क्षेत्र को डिजिटाइजेशन किया गया। इसके तहत हेल्थ का नया-पुराना रिकॉर्ड सहेजा जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि यह सबकुछ साफ नीयत से संभव हो सका है। साथ ही पंजाब सरकार द्वारा कुल 12 टोल प्लाजा बंद करने की बात भी कही। साथ ही बिजली बिल जीरो और माफ करने की बात कही।

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1