Prabhat Times

Pathankot पठानकोट। (cm announces to launch jet ski, motor paragliding hot air baloon activities at chamrod pattan)  राज्य में पर्यटन क्षेत्र को और बढ़ावा देने के लिए पंजाब के सीएम भगवंत मान ने चमरोड़ पत्तन में जैट स्की, मोटर पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर बैलून गतिविधियां शुरू करने का ऐलान किया।

सीएम ने आज इन गतिविधियों का ट्रायल देखने के बाद कहा कि इस सुंदर स्थान पर पानी वाली खेलें/मनोरंजन और स्पीड बोटींग जैसी गतिविधियां पहले ही चल रही हैं।

उन्होंने कहा कि इस जगह पर पहले ही दो स्पीड बोटें चल रही हैं, जो यहाँ आने वाले सैलानियों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र हैं।

भगवंत मान ने कहा कि इस क्षेत्र में पर्यटन की बड़ी संभावना है, जिस कारण राज्य सरकार पहले ही यहाँ अलग-अलग संभावनाएं तलाश रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जैट स्की, मोटर पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर बैलून का ट्रायल/प्रदर्शन किया गया है और जल्दी ही इसकी औपचारिक शुरुआत की जायेगी।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पानी वाली खेलें/ मनोरंजन गतिविधियों की बड़ी संभावना है और उनकी सरकार ने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वाटर एडवेंचर स्पोर्टस नीति पहले ही नोटीफायी कर दी है।

भगवंत मान ने कहा कि आने वाले दिनों में यह सभी गतिविधियों व्यापारिक तौर पर शुरू होंगी, जिससे पर्यटन क्षेत्र को काफी बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र को कुदरती स्त्रोतों की भरपूर देन होने के कारण यह विश्व भर के सैलानियों को आकर्षित कर सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि इस क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना समय की ज़रूरत है, जिससे यहाँ के लोगों के जीवन स्तर में बड़ा सुधार होगा।

उन्होंने अफ़सोस प्रकट किया कि पिछली सरकारों की लापरवाही के कारण यह क्षेत्र विकास पक्ष से पिछड़ा रहा है।

भगवंत मान ने कहा कि इस क्षेत्र में पर्यटन की अप्रयुक्त संभावनाओं को अब प्रयोग में लाया जायेगा जिससे कुदरती स्त्रोतों से लबरेज़ इस सुंदर स्थान की तरफ विश्व भर के सैलानियों को आकर्षित किया जा सके।

—————————————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

————————————————————–

देखें – जालंधर में मोबाइल विक्रेता द्वारा मारपीट की CCTV फुटेज

——————————————————————————-

देखें Video – देश का पहला राज्य बना पंजाब


देखें वीडियो –  डाक्टरों की लूट खत्म, सीएम भगवंत मान ने दिए सख्त आदेश

——————————————————————————–

Video – श्री देवी तालाब मंदिर में 1.21 लाख दीप प्रज्जवलित

——————————————————————————–

जालंधर में हुए एनकाउंटर का वीडियो

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1