Prabhat Times
चंडीगढ़। (Captain Amrinder Singh) राज्य में मोबाईल टावरों को पहुंचाए जा रहे नुकसान और दूरसंचार सेवाओं को बाधित करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए सी.एम. कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने सख्त निर्देश जारी किए हैं।
सी.एम. कैप्टम अमरेंद्र सिंह ने पुलिस को निर्देश दिए है कि ऐसे शरारती तत्वों पर सख्त एक्शन लिया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा हैकि राज्य में किसी भी प्राईवेट या सरकारी प्रोपर्टी का नुकसान सहन नहीं किया जा सकता।
उन्होने कहा कि पिछले दिनों से लगातार लोगों से ऐसा नुकसान न करने की अपील की जा रही है।
लेकिन कुछ लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे। जिस कारण अब राज्य सरकार को एक्शन लेने को मजबूर होना पड़ रहा है।
कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने कहा कि राज्य में किसी भी कीमत पर अराजकता और कानून का उल्लंघन करने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती।
कैप्टन ने कहा कि कृषि बिल के विरोध में राज्य में चल रहे शांतमय प्रदर्शन पर सरकार को कोई एतराज नहीं है। न ही किसी को रोका गया।
लेकिन निजी या सरकारी प्रोपर्टी का नुकसान या आम नागरिकों को होने वाली असुविधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बता दें कि आंकड़ो के मुताबिक राज्य में 1561 मोबाईल टावर प्रभावित हुए हैं तथा 25 टावरों पर तोड़फोड़ हुई है।
सी.एम. ने कहा कि ऐसी गतिविधियों के कारण राज्य में दूरसंचार सेवाएं ठप्प हो सकती है।
जिस कारण आम जनता और खासकर के ऑनलाइन स्टडी कर रहे छात्रों की पढ़ाई तथा कामकाज प्रभावित हो सकता है।
उधर, सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक राज्य में 1561 मोबाईल टावरों की सेवाएं प्रभावित हुई हैं, जिसमे से सोमवार को 32 मबाईल टावरों की बिजली सप्लाई में विघ्न के कारण 146 टावर प्रभावित हुए।
अब तक 433 टावरों की मुरम्मत हो चुकी है। प्रवक्ता के मुताबिक राज्य में 22 जिलों में 21306 मोबाईल टावर चल रहे हैं।
ये भी पढ़ें
- Covid 19:केंद्र ने जारी की नई गाइडलाईंस, UK के नए स्ट्रेन के लिए दी ये खास हिदायत
- जल्द कर लें खरीदारी, जनवरी से मंहगा हो जाएगा ये सब!
- प्रदर्शन से लौट रहे किसानों पर पंजाब के इस जिला में फायरिंग
- पंचतत्त्व में विलीन हुए समाज सेवक विजय कुमार मरवाहा
- भारत में अब चलने लगी बिना ड्राईवर के मेट्रो
- चीन के खिलाफ भारत का एक और बड़ा फैसला, लगाया ये प्रतिबंध
- Income Tax Return भरने वालों के लिए खास खबर!, इस बैंक ने दी ये सुविधा
- अदालत से चालाकी करने पर बुरे फंसे भाजपा के MLA
- जालंधर में Relaince Jio को फटका, हुआ ये बड़ा नुकसान
- पंजाब में बजी थालियां, शोर में दब गई PM की ‘मन की बात’
- किसानों के समर्थन में एडवोकेट ने निगला जहर
- Kissan Andolan:अकाली दल के बाद अब एक और दल ने छोड़ा NDA का साथ
- …और भारत से यूं पीछे छूट जाएंगे UK, जर्मनी और जापान
- इस राज्य में पहुंचे ब्रिटेन से लौटे 1200 यात्री, सरकार ने किया एलर्ट
- कई बदलावों के साथ आएगी नई Toyata Fortuner फेसलिफ्ट, पढ़ें क्या होगा खास
- Bajaj Chetak ने फिर रचा इतिहास
- कोरोना कॉल में भी नहीं रूकी SSP नवजोत माहल की अपराध विरोधी मुहिम
- नए दमदार अवतार में आ रही है Mahindra Scorpio, इस बार ये होगा खास
- शिअद के ये नेता कर रहे हैं जालंधर केंद्रीय विस क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी
- पंजाब जीतने के लिए शिअद सुप्रीमो सुखबीर बादल ने बनाया ये मास्टर प्लान
