Prabhat Times
Chandigarh चंडीगढ़। (cloud burst in doda on jammu and kashmir) जम्मू-कश्मीर के डोडा और किश्तवाड़ जिले में कई जगहों पर बादल फटने की खबर है। इसमें 10 से ज्यादा घर बह गए हैं। डोडा के भलेसा, थाथरी और मरमत में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ में कई पुल भी बह गए।
बटोटे-किश्तवाड़ नेशनल हाईवे (NH-244) भी बंद कर दिया गया है, जिससे वाहनों की आवाजाही ठप है। राहत और बचाव का काम जारी है। डोडा और किश्तवाड़ में जिला प्रशासन और डिजास्टर रिस्पॉन्स टीम अलर्ट पर हैं। दोनों जिलों में लगातार बारिश हो रही है।
#WATCH | Doda, Jammu and Kashmir | Continuous heavy rainfall across Doda district has triggered landslides, mudslides, and shooting stones, leading to the closure of several link roads as well as stretches of the national highway. pic.twitter.com/0EuHmW5XNu
— ANI (@ANI) August 26, 2025
हिमाचल प्रदेश में 3 दिन से बारिश के कारण जगह-जगह लैंडस्लाइड की घटनाएं हो रही है। राज्य में 750 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। मंगलवार को मनाली में मनाली-लेह नेशनल हाईवे का बड़ा हिस्सा ब्यास नदी के तेज बहाव में बह गया। इससे यातायात ठप है।
मनाली में एक रेस्टोरेंट और चार दुकानें भी ब्यास नदी में बह गईं। रेस्टोरेंट की सिर्फ आगे की दीवार बची। पीछे का पूरा हिस्सा ढह गया। मंडी के बालीचौकी में 2 बिल्डिंग जमींदोज हो गई। इनमें 40 से ज्यादा दुकानें चल रही थीं। हालांकि, किसी नुकसान की खबर नहीं है।
हिमाचल, पंजाब में भी कहर, सुल्तानपुर लौधी में बांध टूटा, कई गांव डूबे
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण पंजाब के 7 जिले बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। रणजीत सागर डैम और भाखड़ा बांध का जलस्तर बढ़ने से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इसके चलते रावी, सतलुज और ब्यास तीनों नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।
ब्यास नदी पर बने चक्की रेलवे पुल के नीचे से मिट्टी धंसने से पठानकोट-जालंधर रेलवे रूट बंद कर दिया गया है। इससे 90 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। कुछ को पठानकोट-अमृतसर-जालंधर रूट से रवाना किया जा रहा है। रेलवे इस पुल से ट्रेनों की आवाजाही को अगले आदेशों तक स्थगित कर दिया है।
उधर, बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जालंधर, कपूरथला, पठानकोट और गुरदासपुर जिलों के साथ-साथ अमृतसर के अजनाला व रईया ब्लॉक के स्कूलों में आज छुट्टी कर दी गई है। फाजिल्का के बाढ़ग्रस्त 20 गांवों के स्कूल अगले आदेशों तक बंद कर दिए गए हैं।
रणजीत सागर डैम से छोड़े गए पानी की वजह से रावी उफान पर है, जिससे पठानकोट में हालात बिगड़ गए हैं। गुरदासपुर में मकोड़ा पत्तन के 7 गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है। प्रशासन ने गुरदासपुर के लिए स्पेशल हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
वहीं, भाखड़ा डैम से छोड़े गए पानी का असर देखने को मिल रहा है। इससे सतलुज का जलस्तर भी बढ़ता जा रहा है। तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का इलाकों में हरिके हैड वर्क्स से छोड़े गए पानी का असर देखने को मिला है।
उधर, मौसम विभाग ने प्रदेश के 9 जिलों के लिए तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।
——————————————————-
ये भी पढ़ें
- मूसलाधार बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त! जालंधर, होशियारपुर, कपूरथला समेत इन जिलों में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज
- ट्रंप टैरिफ के बाद एक्शन में भारत! अमेरिका के लिए बंद की पोस्टल सर्विस
- वोट चोरी, अब राशन चोरी-पंजाबियों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे… CM मान का केंद्र पर बड़ा हमला
- ट्रंप का भारतीयो को बड़ा झटका! इस कैटागिरी के वीज़ा पर लगाई रोक
- राणा गुरजीत और रावण में फर्क नहीं – इस Tweet से पंजाब कांग्रेस में मचा घमासान
- इतना बदल गया भारत! 1947 में सिर्फ इतने रूपए तोला था गोल्ड
- कारोबारियों के लिए जरूरी खबर! चैक क्लीयरैंस सिस्टम में RBI ने किया बड़ा बदलाव
- बैंक कस्टमर्ज़ के लिए अहम खबर! अब मुफ्त में नहीं मिलेगी SBI की ये सर्विस
——————————————————-
————————————–