Prabhat Times
गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर (Gurdaspur) जिला से बड़ी खबर है। डेरा बाबा नामक में चचेरे भाईयों मे हुए विवाद के बाद ताबड़तोड़ गोलियां चली। दोनों तरफ से चली गोली में चचेरे भाई मौजूदा सरपंच और पूर्व सरपंच की मौत हो गई।
खून संघर्ष की वजह गांव मछराला में शमशानघाट के निर्माण कार्य को लेकर चल रहा विवाद बताया गया है। गोली लगने से एक युवक के घायल होने की भी सूचना है।
फायरिंग में गंभीर युवक को अमृतसर रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना डेरा बाबा नानक की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर में भिजवा दिया गया।
गांव मछराला में मौजूदा सरपंच मनजीत सिंह द्वारा श्मशानघाट में निर्माण कार्य करवाया जा रहा था। वीरवार सुबह उनकी चचेरे भाई पूर्व सरपंच हरदेव सिंह के साथ श्मशान घाट में घंटे लगाने को लेकर नोकझोंक हो गई।
इस दौरान हुई मामूली तकरार ने खूनी रूप धारण कर लिया। दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। इसके कारण चलते मौजूदा सरपंच मनजीत सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पूर्व सरपंच हरदयाल सिंह और उसके बेटे साबी को भी गोली लगी।
घायलों को सिविल अस्पताल गुरदासपुर में भर्ती करवाया गया, जहां से हालत गंभीर होने के चलते दोनों को अमृतसर रेफर कर दिया गया। अमृतसर में पूर्व सरपंच हरदयाल सिंह की भी मौत हो गई। हरदयाल सिंह के बेटे साबी की हालत भी गंभीर बनी हुई है।
उधर, घटना की सूचना मिलने पर थाना डेरा बाबा नानक की पुलिस मौके पर पहुंची और मौजूदा सरपंच मनजीत सिंह के शव को सिविल अस्पताल गुरदासपुर में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
पूर्व सरपंच हरदयाल सिंह के शव को भी गुरदासपुर में लाया गया है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले में मृतकों के परिवारों के बयान कलमबंद किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें
- गैंगरेप के बाद Beauty Queen का मर्डर
- आज ही के दिन लगा था Cricket इतिहास का पहला Sixer
- पंजाब के इस जिला में पुलिस-गैंगस्टरों में मुठभेड़, चली ताबड़तोड़ गोलियां
- BJP को और झटका, पंजाब के इस जिला प्रधान ने छोड़ी पार्टी
- पाकिस्तान की एक और करतूत!, इस जिला में BSF ने किया एलर्ट
- Punjab समेत इन राज्यों में इतने दिन और पड़ेगी कड़ाके की ठंड
- Maruti ला रही है Alto 800 का नया अवतार! मिलेंगे ये खास फीचर्स
- Spa Center की आड़ में जालंधर में चल रहा है ये ‘गंदा धंधा’!
- किसान आंदोलन!विवाद का समाधान निकालेगी कमेटी, जानें सदस्यों के बारे में
- BSNL ने उपभोक्ताओं को दिया बड़ा ऑफर, मिलेगा ये फायदा
- शिअद के ये नेता कर रहे हैं जालंधर केंद्रीय विस क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी
- पंजाब जीतने के लिए शिअद सुप्रीमो सुखबीर बादल ने बनाया ये मास्टर प्लान
