Prabhat Times

जालंधर। पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हिमांशी खुराना को लॉरेंस गैंग ने जान से मारने की धमकी दी है।

उनसे 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई है। थ्रेट कॉल आने के बाद हिमांशी ने मोहाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

थ्रेट कॉल में गैंगस्टर ने एक्ट्रेस को पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के बाद पुलिस कॉल डिटेल खंगाल रही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते जांच तेज कर दी है।

हिमांशी खुराना पंजाब के कीरतपुर साहिब की रहने वाली हैं। उन्हें पंजाबी इंडस्ट्री की ऐश्वर्या राय के नाम से भी जाना जाता है।

गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने की थ्रेट कॉल

मोहाली के सोहना थाने में बीएनएस की धारा 308(4) और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है। धमकी लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने दी है।

सुपरहिट गानों से बनाई पहचान उन्होंने 2011 में मिस लुधियाना का खिताब जीतने के बाद मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की और साड्डा हक जैसी फिल्मों और सोच जैसे सुपरहिट गानों से बड़ी पहचान बनाई। जबकि, बिग बॉस 13 का हिस्सा बनने के बाद वो सबसे ज्यादा फेमस हुईं।

बिग बॉस से निकलने के बाद डिप्रेशन में चली गईं थीं हिमांशी खुराना बिग बॉस में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नजर आ चुकी हैं।

शो के दौरान उनके और शहनाज गिल के बीच काफी विवाद भी हुए थे।

शो से निकलने के बाद उन्होंने एक चैट शो में बताया था कि बिग बॉस के घर के नेगेटिक माहौल से वो काफी डिप्रेशन में चली गई थीं। यहां तक कि शो से निकलने के बाद वो करीब 2 सालों तक डिप्रेशन में थीं।

हिमांशी का कहना था कि वो इतनी ज्यादा डिप्रेस्ड थीं कि कभी कभार उन्हें पैनिक अटैक भी आने लगे थे। इसकी वजह से उन्हें हॉस्पिटल में भी एडमिट कराया गया था।

————————————————————–

ये भी पढ़ें

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel