Prabhat Times

मुंबई। सलमान खान एक बार फिर बिग बॉस जैसा पॉपुलर शो लेकर हाजिर होने वाले हैं. बिग बॉस का सीजन 18 का बुधवार को मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज कर दिया है.

जहां सलमान खान घोड़े पर सवार होकर आते हैं. ये ट्रेलर किसी वेब सीरीज से कम नहीं लग रहा है.

शो 6 सितंबर से शुरू होने वाला है. जिसकी थीम करण अर्जुन जैसी होगी. अब ट्रेलर में भी शो के बारे में मेकर्स ने दिलचस्प जानकारी शेयर की है. चलिए दिखाते हैं ‘बिग बॉस 20’ का ट्रेलर.

‘बिग बॉस 20’ के ट्रेलर में सलमान खान बताते हैं कि इस बार कंटेस्टेंट को एक्सट्रा जीवनदान भी मिलने वाला है. एक बार फिर टीजर की तरह ट्रेलर में ‘तथास-2’ की टैगलाइन दिखाई गई है.

‘बिग बॉस 20’ का ट्रेलर रिलीज

जियो हॉटस्टार पर ‘बिग बॉस 20’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. जहां दो युद्धाओं की चल रही लड़ाई के बीच घोड़े के साथ सलमान खान एंट्री लेते हैं.

वह युद्ध के मैदान में पहुंचते हैं और गेम के ट्विस्ट के बारे में बताते हैं, ‘बिग बॉस में मिलेगा, मेरी जान…. एक्स्ट्रा जीवन दान. तथास-2’.

देखें ट्रेलर

सलमान खान ने बताया ‘बिग बॉस 20’ का बड़ा ट्विस्ट

ट्रेलर देखने के बाद ये तो साफ हो जाता है कि गेम में इस बार कंटेस्टेंट के लिए जीवन दान जैसा एक मौका रखा जाएगा.

जो कंटेस्टेंट को खेल में बने रहने के लिए एक और मौका देंगे. हालांकि मेकर्स ने अभी ये नहीं बताया है कि ये एक्स्ट्रा जीवन दान वाली लाइफलाइन कैसे काम करने वाली है.

सलमान खान ने बताया थीम के बारे में

शो को लेकर ट्रेलर में सलमान खान ये भी कहते हैं, “बिग बॉस में गेम हर साल बदलता है. इस बार सिर्फ गेम ही नहीं बदल रहा है, बल्कि इसे खेलने का तरीका भी बदल रहा है.

‘जीवन दान’ उतना सीधा-सादा नहीं है जितना सुनने में लगता है. बाकी सब तो आपको घर के अंदर जाने पर पता चल जाएगा.”

शो के फॉर्मेट के बारे में

इससे पहले बिग बॉस सीजन 20 के फॉर्मेट पर बात करते हुए जियो स्टार के हिंदी और इंग्लिश एंटरटेनमेंट बिजनेस के हेड आलोक जैन ने अपने बयान में कहा था कि इस बार सीजन 20 है.

ये नंबर किसी माइलस्टोन से कम नहीं है. ये एक सेलिब्रेशन है. इसलिए इस बार फॉर्मेट भी कुछ खास होने वाला है. जो ज्यादा इनोवेटिव होगा.

गेम प्ले की नई लेयर्स देखने को मिलेगी. जो कंटेस्टेंट को स्ट्रैटेजी के साथ खेलने के लिए मजबूर कर देगा.

कौन कौन आ सकता है बिग बॉस सीजन 20 में

अभी तक मेकर्स ने बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट की लिस्ट जारी नहीं की है. मगर अर्जुन बिजलानी, निया शर्मा, करण पटेल से लेकर जन्नत जुबैर जैसे कई नाम हैं, जिन्हें लेकर दावा किया जा रहा है कि वह रियलिटी शो में आ सकते हैं. बिग बॉस 20 का प्रीमियर 6 सितंबर को JioHotstar और Colors पर होगा.

——————————————————————————————–

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel