Prabhat Times

चंडीगढ़। (Channi govt ordered to remove all officers appointed after retirement) पंजाब की CM चरणजीत चन्नी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पंजाब में रिटायरमेंट के बाद भी दोबारा सरकार में नियुक्त अफसरों की छुट्‌टी कर दी गई है। 9 नवंबर को इस बाबत आदेश जारी किए गए हैं। सभी विभागों को इस संबंध में कार्रवाई के लिए कह दिया गया है। चन्नी सरकार के इस फैसले से युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का रास्ता साफ होगा। अभी तक सरकार रिटायर अफसरों के जरिए ही कामकाज चला रही थी।
पंजाब सरकार के आदेश के मुताबिक रिटायरमेंट के बाद जो भी कर्मचारी और अफसर भर्ती किए गए हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाया जाएगा। ऐसे अफसरों को चाहे पंजाब सरकार के परसोनल विभाग या फिर विभाग ने अपने स्तर पर रखें हों। वो चाहे कांट्रैक्ट पर रखे गए हों या फिर किसी दूसरे आधार पर। सिर्फ कानूनी रूप से जुड़े अफसरों को इससे छूट दी गई है ताकि केस प्रभावित न हों।

खजाने की तंगी देख लिया था फैसला

दरअसल, पंजाब सरकार उन अफसरों और कर्मचारियों को वापस कांन्ट्रेक्ट या सेवा शर्तों में बदलाव वापस रख लेती थी, जो सेवामुक्त हो गए हों। इससे सरकार को यह फायदा था कि उन्हें रिटायरमेंट के लाभ तुरंत नहीं देने पड़ते। सरकार इसके लिए उन्हें सिर्फ वेतन देती थी। बाकी लाभ नहीं मिलते थे। हालांकि सरकार ने इसके जरिए नई सरकारी नौकरियों का रास्ता बंद कर दिया था।

CM चन्नी का एक लाख नौकरियों का दावा

सीएम चरणजीत चन्नी ने हाल ही में कहा कि पंजाब में करीब एक लाख सरकारी नौकरियां निकाली जाएंगी। उन्होंने क्लास फोर तक पक्का रखने का दावा किया था। जिसके बाद रिटायर अफसरों और कर्मचारियों की छुट्‌टी कर वैकेंसी बनाई जाएगी।

“प्रभात प्रीत” का नवंबर एडीशन देखने के लिए क्लिक करें

ये भी पढ़ें