Prabhat Times

(New Delhi) नई दिल्ली। (chandrayaan 3 vikram lander took first selfie) आखिरकार वह पल आ ही गया जिसका इंतजार एक अरब भारतीय बेसब्री से कर रहे थे.

दरअसल, इसरो (ISRO) ने लैंडर विक्रम (Lander Vikram) से प्रज्ञान रोवर (Pragyan Rover) के चांद की सतह पर उतरने का वीडियो जारी किया.

जिसमें देखा जा सकता है कि रोवर रैंप के सहारे चांद पर गया. लैंडर और रोवर बिल्कुल ठीक हालत में हैं.

लैंडर विक्रम और प्रज्ञान रेवर की चंद्रमा की सतह से पहली सेल्फी जारी

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो (ISRO) ने भारत के लैंडर विक्रम और प्रज्ञान रेवर की चंद्रमा की सतह से पहली सेल्फी शेयर की है.

जब प्रज्ञान रोवर अपनी कछुआ की गति से चल रहा था, तब विक्रम लैंडर ने इसके रैंप की फोटो और एक वीडियो लिया है.

इसरो ने एक ट्वीट में वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “… यहां बताया गया है कि चंद्रयान-3 रोवर लैंडर से चंद्रमा की सतह तक कैसे पहुंचा.”

Video

चंद्रयान-3 की बुधवार शाम 6.04 बजे चंद्रमा पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग

चंद्रयान-3 ने बुधवार शाम 6.04 बजे चंद्रमा पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की, जिससे भारत चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने वाला चौथा देश बन गया.

इसके लगभग 4 घंटे के बाद, प्रज्ञान रोवर सतह पर आया, इस पल को इसरो द्वारा शेयर किए गए नए वीडियो में कैप्चर किया गया है.

इसरो ने चंद्रमा पर टचडाउन का वीडियो भी किया था जारी

इससे पहले इसरो ने चंद्रमा पर टचडाउन का वीडियो जारी किया. टचडाउन से ठीक पहले ये तस्वीरें विक्रम लैंडर ने क्लिक कीं.

2 मिनट 17 सेकंड के इस वीडियो में शुरुआत में लहरों जैसा नज़ारा दिखता है.. फिर चांद की सतह के गड्ढे नज़र आते हैं.

इससे पहले चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद प्रज्ञान रोवर ने चांद की सतह पर घूमना शुरू कर दिया है.

ग्रीस की यात्रा के बाद चंद्रयान-3 की टीम से मुलाक़ात करेंगे पीएम

ISRO ने ट्वीट कर कहा कि प्रज्ञान रोवर की सभी एक्टिविटी तय समय पर हो रही हैं. पूरा सिस्टम सामान्य तरीके से काम कर रहा है.

प्रधानमंत्री मोदी भी ग्रीस की यात्रा के बाद सीधे बेंगलुरु जाएंगे और मिशन चंद्रयान-3 की टीम से मुलाक़ात करेंगे.और मिशन की सफलता पर बधाई देंगे.

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1