Prabhat Times

Chandigarh चंडीगढ़। (chandigarh 24×7 market labour department night market) चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर की सभी दुकानों को 24 घंटे खुली रखने की अनुमति दे दी है।

चंडीगढ़ में व्यापारी कई दिनों से इसकी मांग कर रहे थे।

24 घंटे दुकान खोलने के लिए सबसे पहले श्रम विभाग की वेबसाइट पर खुद को रजिस्टर करना होगा।

प्रशासन ने 24 घंटे दुकान खोलने के लिए कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

प्रशासन ने यह फैसला कारोबार को बढ़ावा देने के लिए लिया है।

लेकिन यह आदेश शराब की दुकानों, पब, बार और क्लबों पर लागू नहीं होगा।

इनका समय वही रहेगा जो पहले से तय है।

कर्मचारियों को नहीं दिया जाएगा 9 घंटे से ज्यादा काम

चंडीगढ़ प्रशासन ने यह भी निर्देश जारी किए हैं कि किसी भी कर्मचारी से 9 घंटे से ज्यादा काम नहीं कराया जा सकता

कर्मचारी को सप्ताह में एक छुट्टी भी देनी होगी।

जिसके लिए उसके वेतन में कोई कटौती नहीं की जाएगी।

प्रत्येक कर्मचारी को लगातार 5 घंटे काम करने के बाद कम से कम आधे घंटे का आराम दिया जाएगा।

सप्ताह में अधिकतम 48 घंटे काम लिया जा सकेगा।

यदि दुकान रात्रि 10:00 बजे के बाद भी खुली रहती है तो दुकान मालिक को सभी कर्मचारियों एवं ग्राहकों के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी।

महिला कर्मचारी से लेनी होगी लिखित में सहमति

अगर रात 8:00 बजे के बाद कोई महिला कर्मचारी काम पर है तो उससे लिखित में सहमति लेनी होगी।

महिला कर्मचारियों के लिए अलग से लॉकर, सुरक्षा और रेस्ट रूम की व्यवस्था करनी होगी।

काम खत्म होने के बाद महिला कर्मचारी को उसके घर तक सुरक्षित पहुंचाने की जिम्मेदारी दुकान मालिक की होगी।

दुकान के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगाने होंगे। जिनका कम से कम 15 दिनों की रिकॉर्डिंग का बैकअप रखना होगा।

महिला कर्मचारियों को हफ्ते में एक छुट्टी के अलावा सभी सरकारी और त्योहार पर छुट्टी देनी होगी।

अगर कोई कर्मचारी अतिरिक्त काम करता है तो उसे ओवर टाइम भी देना पड़ेगा।

 

———————————————————-

खबरें ये भी हैं…

————————————————————–

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1