Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। जालंधर देहात में बड़ी वारदात की सूचना है। पता चला है कि जालंधर पठानकोट रोड़ पर किशनगढ़ अड्डा के निकट दो पक्षों में ताबड़तोड़ गोलियां चली हैं। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक एक स्कूल के छात्र गुटों में प्रधानगी को लेकर विवाद चल रहा था।

बताया जा रहा है कि बीते दिन भी विवाद हुआ था। आज फिर दोनो पक्ष प्रधान बनाने को लेकर एकत्र हुए। दोनो पक्ष किशनगढ़ अड्डा के निकट स्थित पैट्रोल पंप पर फिर आमने सामने हो गए।

बताया जा रहा है कि दोनों गुटों में जमकर विवाद हुआ और फिर फायरिंग हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मौके पर एक दर्जन से ज्यादा फायर हुए हैं।

पता चला है कि एक युवक के गोली लगी है, उसे अस्पताल दाखिल करवाया गया है। दिन दिहाड़े हुए सनसनीखेज वारदात को लेकर जालंधर देहात के अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।

——————————————————-

ये भी पढ़ें

——————————————-————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel