



Prabhat Times
चंडीगढ़। सीबीआई ने चंडीगढ़ के सैक्टर 35 के एक बड़े होटल में रेड की है। पता चला है कि होटल में विजिलेंस ब्यूरो पंजाब के बड़े अधिकारी का पीए और एक प्राईवेट व्यक्ति द्वारा किसी मामले में रिश्वत की डील की जा रही थी।
बताया जा रहा है कि सीबीआई की रेड होते ही विजिलेंस ब्यूरो पंजाब के बड़े अधिकारी का पीए मौके से फरार हो गया जबकि पटियाला के एक व्यक्ति के सीबीआई ने हिरासत मे लिया है।
सूत्रों से पता चला है कि मौके से 13 लाख रूपए भी मिले हैं। सरकारी हल्कों में चर्चा है कि विजिलेंस से जुड़े एक मामले में विजिलेंस ब्यूरो पंजाब के एक बड़े अधिकारी के करीबी इंस्पेक्टर व प्राईवेट व्यक्ति द्वारा डील की जा रही था। डिमांड 25 लाख की थी, जबकि मौके पर 13 लाख मिले हैं।
सूत्रों के मुताबिक सीबीआई द्वारा चंडीगढ़ में संबंधित थाना में पीसी एक्ट के अधीन एफआईआर नंबर 12 रजिस्टर्ड करवाई गई है। फिलहाल इस मामले में कोई अधिकारी कुछ कहने को तैयार नहीं है।
खबर अपडेट की जा रही है…
—————————————————————————-


————————————–





