Prabhat Times
जालंधर। इस समय की बड़ी खबर जालंधर से है। जालंधर के गुरू नानक मिशन चौक के निकट स्थित अस्पताल केयरमैक्स सुपरस्पैशलिटी अस्पताल (Caremax Super Speciality Hospital) में महिला मरीज़ की मौत के बाद उसके परिजनों द्वारा जमकर हंगामा किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि अस्पताल में गल्त इंजेक्शन के कारण महिला की मृत्यु हुई और जब उसके बेटे ने डाक्टर से एतराज जताया तो अस्पताल में रखे गए बाऊंसर ने उनके साथ मारपीट की है। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है।
अस्पताल में मृतक मरीज़ सुखविन्द्र कौर के जेठ पूर्व सरपंच जोगिन्द्र सिंह वासी नत्थुपुर कपूरथला ने बताया कि सुखविन्द्र कौर बीते दिन इस अस्पताल में टेस्ट के लिए आई थी। उसे दायीं बाजू सुन्न होने की शिकायत थी। लेकिन वे बिल्कुल ठीक थी। बीते दिन वे अस्पताल आई। जहां पर टेस्ट करने के पश्चात उसे एडमिट किया गया। जोगिन्द्र सिंह ने बताया कि आज दोपहर के समय उन्हें बताया गया कि सुखविन्द्र कौर की मृत्यु हो गई है। वे हैरान रह गए। क्योकि वे बिल्कुल ठीक थी। उसे कोई जानलेवा प्रॉब्लम नहीं थी।
जोगिन्द्र सिंह ने आरोप लगाया कि डाक्टरों द्वारा गल्त इंजेक्शन दिया गया है। जिस कारण सुखविन्द्र कौर की मौत हुई। इसके पश्चात उन्हें भारी भरकम बिल थमाया गया। जोगिन्द्र सिंह ने बताया कि उनके भतीजे ओंकार सिंह ने जब डाक्टरों से बात करने चाही तो वहां रखे गए बाऊंसर्ज़ द्वारा ओंकार सिंह को पीटा गया। अस्पताल में गुस्साए लोगों द्वारा प्रदर्शन किया गया है। प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल के बाहर यातायात भी अवरूद्ध किया है। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। इस संबंधी अस्पताल प्रबंधन का पक्ष फिलहाल सामने नहीं आया है।
ये भी पढ़ें
- आम आदमी को बड़ा झटका! इतने रूपए मंहगा हुआ LPG सिलेंडर
- Alert! 1 जुलाई से बदल रहा है ये सब, सब पर होगा असर
- गाजीपुर बॉर्डर पर BJP वर्करों-किसानों में हिंसक टकराव, तोड़फोड़
- Punjab Congress कलह! राहुल ने किया “ईग्नौर” तो प्रियंका से मिले सिद्धू
- बॉलीवुड की इस मशहूर एक्ट्रेस के पति का निधन
- Alert! सामने आया कोरोना संक्रमण का एक और साइड इफेक्ट
- पंजाब में फिर मिनी Lockdown Extend, इन लोगों को मिली थोड़ी राहत
- अरविंद केजरीवाल ने पंजाबवासियों के लिए किए तीन बड़े ऐलान
- ट्रेवल-टूरिज्म, हेल्थ सेक्टर सहित इन कारोबारियों को मोदी सरकार ने दी बड़ी राहत
- अरविंद केजरीवाल ने पंजाबवासियों के लिए किए तीन बड़े ऐलान
- डिप्टी हत्याकांड! इस खतरनाक ग्रुप ने ली हत्या की जिम्मेदारी!
- CBSE ने छात्रों को दी बड़ी राहत, घर बैठे कर सकेंगे ये काम