Prabhat Times
जालंधर। (Car Collides with Tree in Jalandhar) महानगर जालंधर में तड़कसार भीषण हादसा हुआ है। भयानक हादसे में दो युवकों की मृत्यु तथा दो के घायल होने की खबर है। गुरबंता सिंह मार्ग पर एक अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना डिवीजन पांच की पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
हादसे में मरने वालों की पहचान जसकरण सिंह और बांका के रूप में हुई है। जसकरण सिंह रायल स्वीमिंग पूल का मालिक बताया जा रहा है। वहीं, बांका स्पोर्ट्स कारोबारी था।घायलों की पहचान सुनील और राजकुमार के रूप में हुई है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो यह कार देर रात तेज रफ्तार में आ रही थी और गुरबंता सिंह मार्ग पर स्थित एक सफेदे के पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला।
घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों ही घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कार के शीशे तोड़कर घायलों और मृतकों को कार से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।
ये भी पढ़ें
- पंजाब: बड़े पुलिस अधिकारियों के चहेते SHO’s के ‘ऐश-परस्ती’ के दिन खत्म! DGP ने दिए ये आदेश
- त्योहारों से पहले महंगाई का एक और झटका, LPG गैस सिलेंडर के बढ़े दाम
- नहीं रहे रामायण के ‘रावण’, 82 साल के इस दिग्गज एक्टर का निधन
- बड़ी वारदात! जालंधर में वरिष्ठ BJP नेता से मोबाइल लूटा
- Lakhimpur Kheri Violence:किसानों, पत्रकार समेत अब तक 9 की मौत
- हिंसक हुआ किसान आंदोलन, आगजनी, मंत्री के बेटे ने किसानों पर चढ़ाई गाड़ी
- पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 36 IAS/PCS ट्रांसफर
- मोहाली में भी जारी रहेगा SSP नवजोत माहल का अपराध विरोधी अभियान