Prabhat Times
Chandigarh चंडीगढ़। (cabinet meeting cm bhagwant mann chandigarh) पंजाब सीएम भगवंत मान कैबिनेट ने बड़ा फैसला लिया है। एससी परिवारों का कर्ज माफ करने का फैसला लिया है।
सीएम ने कहा कि हजारों परिवारों के लिए राहत का दिन है। बजट में जो फाइनेंस मंत्री ने वादा किया था। उस पर कैबिनेट की मोहर लगी है। 68 करोड़ का कर्ज एससी परिवारों पर बकाया था।
31 मार्च 2020 तक दिए गए कर्ज माफ किए जा रहे है। यह सारे कर्ज छोटे छोटे काम शुरू करने के लिए गए थे। एजुकेशन लोन भी लिए थे।
किसी घर में कमाने वाला नहीं रहा। इससे 4727 परिवारों को फायदा होगा। PSCFS से लिए गए सारे कर्ज माफ किए गए।
20 साल पुराने है कर्ज, किसी ने माफ नहीं किए
सीएम ने बताया कि बीस साल का लोगों का कर्ज माफ किया गया है। इस कर्ज में 30 करोड़ मूल धन, 23 करोड़ ब्याज और 15 करोड़ पेनल इंट्रस्ट है।
यह पिछले 20 सालों से बकाया राशि थी। लेकिन पिछले समय में किसी भी सरकार ने इस दिशा में फैसला नहीं लिया है।
पंजाब सरकार नशे खत्म करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि नशों के खिलाफ कितना बड़ा युद्ध छेड़ रखा है। हमारी नियम में कोई समस्या नहीं है।
धूरी बैंक के सिस्टम को फॉलो करेंगे
सीएम ने कहा कि कर्ज लेना किसी का कोई शौक नहीं होता है। कोई नहीं सोचता कि कर्ज ले लेंगे और बाद में माफ कर देंगे।
उन्होंने कहा लोग मेहनत करते है। लेकिन कई बार हालात ऐसे नहीं रहते है कि वह इसे भर पाए।
कोऑपरेटिव बैंक का रिकवरी रेट माइन्स में चल रहे है। लेकिन धूरी में यह रिकवरी रेट बहुत अच्छा है।
हमने सभी बैंक को सलाह दी है कि इस सिस्टम को फालोअप करे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बड़े फैसले होंगे।
किसानों से लेकर वह किसी भी वर्ग हो। हमारा मुख्य उद्देश्य पंजाब को दोबारा रंगला पंजाब बनाना है। माला से एक मनका निकाल दे तो वह माला नहीं रहती है।
धर्म या जाति की राजनीति नहीं करते, पंजाब को पंजाब समझते हैं
इसी तहत 4727 परिवारों को राहत होगी। एक रूपए भी वसूल नहीं किया जाएगा। हम ये बात बिल्कुल स्पष्ट कर देना चाहते हैं, कि जो वायदे करते हैं वो पूरा करते हैं, वित्त मंत्री ने बजट में कहा था कि कर्जे माफ करेंगे, लोगों की भी डिमांड थी।
कर्ज माफ कर दिए हैं, आम आदमी पार्टी कभी भी किसी भी समाज को वोट बैंक नहीं समझती, पंजाब को पंजाब समझते हैं, हम धर्म, समाज की राजनीति नहीं करते।
वो भी पंजाब की तरक्की में हिस्सा डालते हैं, हो सकता मजदूर हो, फैक्ट्री में कार्यरत हों, किसी न किसी तरीके से पंजाब की तरक्की में हिस्सा है।
पहली सरकारें वायदे करती रही, वोट बैंक समझ कर बरतते रहे, लेकिन हम आने वाले समय में भी जनहित में कार्य जारी रहेंगे।
हम अपने हिस्से पानी किसी को नहीं देंगे
भाखड़ा ब्यास के पानी को लेकर पंजाब और हरियाणा में चल रहे विवाद को लेकर सीएम ने कहा कि हम भैया कन्हैया के वारिस हैं, जो दुश्मनों को पानी पिलाते थे।
लेकिन पंजाब अपने हिस्से का पानी किसी को नहीं देगा। हरियाणा को कई बार बताया गया था कि उनके हिस्से का पानी कम हो रहा है। ऐसे में उसे सही तरीके से प्रयोग करना चाहिए,
लेकिन इस दिशा में ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल रूल्स हैं कि कोई भी समझौता 25 साल बाद रिव्यू होना चाहिए।
रिपेयरन लॉ में भी लिखा है। लेकिन यहाँ सालों से ऐसा नहीं चल रहा है। आज के हालातों की स्टडी होनी चाहिए।
—————————————————
ऐसा क्या करें कि बन जाएं करोड़पति… जानें अनिरुद्ध कौशल और एक्सपर्ट संजय कथूरिया की बातचीत, देंखें वीडियो
————————————————-
ये भी पढ़ें –
- जालंधर सैंट्रल विधानसभा हल्के से ‘आप’ की तलाश खत्म, आप जॉइन करेंगे नितिन कोहली
- स्टूडेंट वीज़ा पर इस देश ने की सख्ती, लगाई ये पाबंदी
- जालंधर – रमन अरोड़ा अदालत में पेश, इतने दिन विजिलेंस कस्टडी में रहेंगे MLA
- जालंधर – रमन अरोड़ा बेनामी संपत्तियां ढूंढ रही है विजिलेंस
- MLA रमन अरोड़ा के घर से मिला इतना कैश और ज्वेलरी, करीबियों के ठिकानों पर भी विजिलेंस की दबिश
- होटल, कमर्शियल कांपलेक्स, रियल एस्टेट… MLA रमन अरोड़ा के घर विजिलेंस रेड में बड़ा अपडेट
- MLA रमन अरोड़ा को लेकर घर से निकली विजिलेंस, विजिलेंस के राडार पर करीबी रिश्तेदार
- स्वर्ग नर्क यहीं हैं – MLA रमन अरोड़ा केस में बोले CM Bhagwant Mann, अफसरों, लीडरों को दी ये चेतावनी
- जालंधर के पड़ौसी शहर का CIA इंचार्ज समेत 4 पुलिस वाले अरेस्ट, DIG नवीन सिंगला ने किया खुलासा
- Big Breaking : जालंधर में MLA रमन अरोड़ा के घर विजिलेंस रेड
- सिविल जज की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला