Prabhat Times
चंडीगढ़। पंजाब में इस साल शराब मंहगी नहीं होगी। पंजाब की एक्साइज पॉलिसी को मंजूरी दी गई है।
मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि 2022-23 में जब हमारी सरकार बनी तो उस समय पंजाब में सिर्फ 6200 करोड़ सरकार को राजस्व मिलता था।
वह आज बढ़कर 11 हजार 20 करोड़ पूरा कर लिया है। पूरे साल के दौरान कोई किश्त लेट नहीं हुई। अब रेवेन्यू बढ़ाकर इस बार टारगेट 12 हजार 800 करोड़ रखा है।
उन्होंने कहा कि 6.5 प्रतिशत राशि के साथ अपने ग्रूप को रिन्यू करवा पाएंगे। पहली बार माल्ट कोई रूल नहीं बने थे। सिंगल माल्ट बनाने की यूनिट लगा पाएंगे।
पहले बोटलिंग होती थी। शराब महंगी नहीं होगी। हमने देसी शराब का कोटा तीन फीसदी बढ़ाया है।
कैबिनेट में ये फैसले …
वन टाइम सेंटलमेंट स्कीम बढ़ाई: मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम (पीएसआईसी) के लिए वन टाइम सेंटलमेंट स्कीम लेकर आए थे। जिसकी समय अवधि 13-02-25 तक थी। जिसे अब बढ़ा दिया गया है। अब यह 30-06-26 तक कर दी गई है। जिसका फायदा उद्योग जगत को होगा।
तीन जिलों के लोगों को बाढ़ मुआवजा मिलेगा: पंजाब में बाढ़ से काफी नुकसान हुआ। फिरोजपुर में 5200, फाजिल्का में 3000 व अमृतसर में 2800 एकड़ जमीन सरकार के नाम पर होती है। लेकिन वहां पर किसान लंबे समय से खेती कर रहे हैं। कई मामले अदालत में चले। 2015 की गिरदावरी स्टेट के नाम पर हो गई। बाढ़ के समय मुआवजा बांटने में दिक्कत आई। मीटिंग में तय हुआ कि उन किसानों को मुआवजा मिलेगा। इसके लिए कमेटी बनेगी। जो सरपंच, पंच या पटवारी तय करेंगे कि कोई व्यक्ति खेती कर रहा है या नहीं। यह मुआवजा उसे जाएगा।
कोविड काल के वालंटियर को विशेष छूट मिलेगी: कोविड के दौरान बहुत सारे वालंटियर जिन्होंने पैरा नर्सिंग या पैरा मेडिकल के कोर्स पास किए थे। उन्होंने वालंटियर बनकर सेवाएं दीं। उन्होंने उस समय सेवा दी थी, जब लोग अपनों का संस्कार नहीं कर रहे थे। उस समय काम करने वाले, जिनका समय एक साल से कम है, उन्हें पांच नंबर व जिनका काम एक साल से अधिक समय तक किया, उन्हें दस नंबर दिए गए हैं। जब पद निकलेंगे, तो उन्हें विशेष छूट दी जाएगी।
नर्सिंग स्टाफ के 361 पदों को मंजूरी: इसके साथ ग्रुप सी नर्सिंग स्टाफ के 361 पदों को भरने की मंजूरी दी। पंजाब योजनाबंदी विभाग में आर्थिक नीति व योजना बोर्ड के दो पद भरे जाएंगे। ताकि पंजाब में अच्छे तरीके से नीतियां लागू कर सके। पहले तीन पद थे।
————————————————————–
ये भी पढ़ें
- जालंधर के 4 बड़े डाक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश, जानें पूरा मामला
- मान सरकार का शिक्षा विज़न का कमाल:25 स्कूलों में AI-आधारित करियर गाइडेंस पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च
- फिर बढ़े गोल्ड के रेट, चांदी की कीमतों में उछाल, जानें लेटेस्ट रेट
- पंजाब सरकार का ऐलान! इस दिन से सभी स्कूलों में होगी सर्दियों की छुट्टियां
- कनाडा ने शुरू किया नया प्रोग्राम, अब इन भारतीयों को मिलेगी तुरंत PR












