Prabhat Times

जालंधर। जालंधर के 2 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरी मेल मिली है। शहर के बीच और पंजाब आर्म्ड पुलिस कैंपस में बने पुलिस डीएवी और रामामंडी की एपीजे स्कूल ब्रांच को धमकी भरी मेल आई है।

स्कूलों की सूचना के बाद पुलिस बल स्निफर डॉग और बम निरोधक दस्ते के साथ पहुंच गई हैं।

पुलिस को अभी बम जैसा कुछ नहीं मिला है। स्कूलों को इस तरह की धमकियां पहले भी कई बार मिल चुकी हैं।

पैनिक से बचने के लिए अभी तक स्कूलों की तरफ से छुट्टी नहीं की गई है।

पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है। धमकी भरी मेल कहां से आई है, इस संबंध में भी टेक्टिनकल टीमों को ट्रेस करने के लिए लगाया गया है।

——————————————-

ये भी पढ़ें

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel